अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना साकार करने वाले सर्वप्रिय नेता हैं पीएम मोदी

चुनौतियों के बीच अवसरों को खोजने वाले पीएम मोदी का आज यानि 17 सितम्बर को जन्मदिन है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के कई बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। सेवा और समर्पण अभियान के तहत देशभर में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पीएम मोदी अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत’ की दिव्य संकल्पना को साकार कर रहे हैं।पीएम मोदी ने मई 2014 में पीएम पद की शपथ ली और बिना रुके सुरक्षा, गरीब-कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया। आज वे जनता के सर्वप्रिय नेता हैं। यहीं कारण है कि जनता-जनार्दन ने उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए चुना। आइए जानते हैं आखिर पीएम मोदी को जनता क्यों इतना पसंद करती है…

साहसिक निर्णय

देश के मुखिया के रूप में पीएम मोदी के कार्यकाल में कई ऐसे फैसले लिए जिसे पूर्व की सरकारें चर्चा करने से भी कतराती थीं। तीन तलाक एक ऐसा ही विषय था। राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों को हल करना, जिसे दुनिया ने अनसुलझा हुआ माना उनमें, जम्मू-कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 को हटाना ऐसा ही था। अयोध्या विवाद का निपटारा भी पीएम मोदी के ही शासन काल में संभव हो सका। एक शांतिपूर्ण न्यायिक फैसले के बाद, पूर्वोत्तर में दशकों पुराने जातीय मुद्दों को हल करना इसके उदाहरण हो सकते हैं।

बड़ी मूल्यवर्ग की मुद्रा के विमुद्रीकरण से लेकर योजना आयोग को नीति आयोग में परिवर्तित करने तक के निर्णय की बात हो या फिर नागरिकता संशोधन विधेयक पारित किए जाने तक की,पीएम के ये फैसले सार्वकालिक हो गए।

संवेदनशील सरकार

गरीब किसानों के लिए निरंतर, नियमित रूप से वित्तीय सहायता के लिए अपनी तरह की योजना पीएम- किसान निधि से लाखों किसानों को लाभ पहुंच रहा है। कृषि उत्पादों को अपने राज्य से बाहर बेचने के सारे बंधन तोड़ दिये। किसान की मेहनत को सीधे ग्राहक तक ले जाने से रोकने वाली सारी बंदिशों को समाप्त कर दिया गया। पहले कार्यकाल के समय ही जीरो अकाउंट बैलेंस खाते खुलवाए गए, जिससे देश के हर गरीब का बिना किसी शुल्क के खाता खुलवाया गया और कोरोना काल में उन्हीं खातों में सहायता राशि सीधे लाभार्थी के खातों में भेजी गई। इसके अलावा असंगठित क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधारों से लेकर स्टार्ट-अप इंडिया तक, पीएम गरीब कल्याण योजना, देश भर में एकल राशन कार्ड और इन 7 वर्षों में सामाजिक सुधार के लिए दर्जनों कानून पारित हुए।

स्वास्थ्य

आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बनीं, तो वहीं कोरोना काल में पूरे देश में निशुल्क वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

सरकार ने महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए। गरीब महिलाओं को एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने से लेकर सेना में स्थायी कमीशन तक सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय मिलता है ट्रिपल तलाक प्रथा की समाप्ति महिलाओं की आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण से एक अभूतपूर्व कदम है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान : विश्व कोविड 19 की चुनौती से जब जूझ रहा था, इस आपदा को अवसर में बदलने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया। ताकि छोटे से छोटा उद्योग हो या फिर बड़ी से बड़ी परियोजनाएं, इस दिशा में भारत सिर्फ आत्मनिर्भर ही न बने, बल्कि पूरी दुनिया निवेश के लिए भारत की तरफ आकर्षित हो, इस नीति पर पीए मोदी लगातार काम कर रहे हैं।

कुशल सेवक

त्योहार हो या संकट पीएम मोदी हमेशा देशवासियों के साथ खड़े रहे। जब हम अपने परिवार के साथ त्योहार और खुशिया मनाते तो पीएम मोदी सरहद पर देश के प्रहरियों के साथ खुशियां बांटने पहुंच जाते हैं। कोरोना काल में भी पीएम मोदी एक मुख्य प्रहरी की भांति समय-समय पर न सिर्फ लोगों को बल्कि फ्रंट लाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला और उम्मीद बढ़ाते रहे। जिसकी वजह से न सिर्फ आज कोरोना की अग्रिम पंक्ति में लगे योद्धाओं का देश सम्मान कर रहा है बल्कि उनके साथ कोरोना को हराने में भी जुटा हुआ है।

रक्षा सुधार

सीडीएस से वन रैंक वन पेंशन तक और दशकों से अछूते रहे ऐतिहासिक खरीद के आदेश। और अब रक्षा क्षेत्र में एक नई सुबह के तहत आत्मनिर्भर भारत पर जोर है। देश में रक्षा उपकरणों का निर्माण के साथ-साथ राफेल से लेकर अन्य रक्षा सौदों ने भारत को रक्षा क्षेत्र में एक नई ताकत दी है, जनता भी देश की इस ताकत को पहचान रही है और आत्मविश्वास से लबरेज है। पाकिस्तान हो या चीन, आज हम इन देशों की आंखों में आंखें डाल बातें कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर छवि

मंच देशी हो या विदेशी पीएम मोदी ने हमेशा अपने आचरण और कथनों से भारत के लोकतंत्र को नया आयाम दिया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पीएम मोदी ने दुनिया के हर मंच से भारत की बात को दृढ़ता के साथ रखा। उनके व्यक्तित्व, स्पष्ट तरीके से बात रखने की कला की पूरी दुनिया कायल है।

विश्व में लोकप्रिय नेता

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच जहां देश के कई लोकप्रिय और शक्तिशाली देशों की लोकप्रियता ऊपर-नीचे होती रही। वहीं पीएम मोदी देश के बाहर भी अपनी लोकप्रियता बनाएं हुए हैं। ये बातें एक सर्वे में सामने आई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में शुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब अमेरिकी मैगजीन टाइम में भी जगह बना ली है। मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल है। इससे पहले अमेरिकी द मॉर्निंग कंसल्ट के एक सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।

तीन दशक बाद बहुमत के जनादेश के मूलमंत्र के साथ पीएम बनने वाले पहले पीएम हैं पीएम मोदी।पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक रहे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी के अभूतपूर्व सफर के कुछ मील के पत्थर:

  • नई शिक्षा नीति दुनिया की सबसे लोकतांत्रिक, पारदर्शी नीति कतार में अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक के सुझाव को शामिल करके तैयार किया गया।
  • भारत ने पिछले पांच वर्षों में अक्षय ऊर्जा में अपनी स्थापित क्षमता को 2.5 गुना बढ़ाया है। वहीं सौर ऊर्जा की स्थापित क्षमता में 13 गुना वृद्धि हुई है। वैश्विक स्तर पर भारत अब अक्षय ऊर्जा के मामले में चौथे स्थान पर है। यह दर्शाता है कि भारत जलवायु परिवर्तन को लेकर कितना गंभीर है।
  • प्राचीन भारतीय ज्ञान की महिमा को फिर से स्थापित करना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से लेकर आयुर्वेद तक और नव नियोजित पर्यटक सर्किट इसका उदाहरण है।
  • भारत को एक नई पहचान देते हुए, वैश्विक क्षेत्र में एक नया विश्वास हासिल हुआ।
  • उनके कार्यकाल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ।
  • आज तक की सबसे अधिक सुधार उन्मुख सरकार। एक तरफ सामाजिक, प्रशासनिक, आर्थिक से लेकर दूसरी तरफ सांस्कृतिक और शैक्षिक विषयों तक मोदी सरकार के विकास की पहुंच है। सरल शब्दों में यह चहुंमुखी विकास वाली सरकार है।

 ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहने वाले पीएम मोदी की खासियत यह है कि वह औपचारिक होकर बोलने को तरजीह ही नहीं देते हैं। पीएम अक्सर कहते हैं कि केवल सुविधाओं को बढ़ाना उद्देश्य नहीं है बल्कि गुणवत्ता भी बढ़ानी होगी। देश के विकास के लिए निरंतर प्रगतिशील विचारों के सृजन में जुटे रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के निर्माण में तत्पर हैं। अपने दूसरे कार्यकाल में भी, वे देश की सीमा की सुरक्षा, सार्वभौमिक विकास और अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भारत के गौरव को लगातार बढ़ा रहे हैं। और यही वजह है कि जनता ने दूसरी बार भी पीएम के नेतृत्व में देश का शासन सौंपा। पीएम के जन्मदिन पर राष्ट्रपति, गृहमंत्री सहित देश की जानी-मानी हस्तियों ने बधाई दी है।

-PBNS

 


More Related Posts

Scroll to Top