श्री विश्वनाथ धाम का लोकार्पण रेवती नक्षत्र में करेंगे पीएम मोदी, 20 मिनट का खास मुर्हूत

श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी में दिन में 1.37 बजे से 1:57 बजे के बीच करेंगे। ये शुभ समय अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण शिलान्यास के लिए मुहूर्त निकालने वाले आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविण ने निकाला है।

ये है शुभ मुहूर्त

आचार्य द्रविण ने धाम लोकार्पण का शुभ मुहूर्त का समय बताकर कहा है कि विक्रम संवत 2078 शालिवाहनशक,1943 शुक्ल पक्ष दशमी तिथि सोमवार के दिन रेवती नक्षत्र और श्लेषा नाड़ी का काल 20 मिनट का है। इसी कालखंड में लोकार्पण सर्वोत्तम होगा। दिन के आठवां होरा चंद्रमा का है। उसमें धाम के लोकार्पण का कार्य करना श्रेयष्कर होगा। इसके साथ ही बन रहा मातंग योग कुल की अभिवृद्धि करेगा। शिव मस्तक पर विराजमान चंद्रमा भी इस कार्य में सहायक होंगे। इस योग में धार्मिक कार्य होने से देश और समाज का सौभाग्य बढ़ता है।

प्रमुख शंकराचार्य सहित अन्य गणमान्य रहेंगे मौजूद

धाम के लोकार्पण के समय प्रधानमंत्री के साथ देश के प्रमुख शंकराचार्य, महामंडलेश्वर, श्री महंत सहित सनातन धर्म के सभी संप्रदायों के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री को मेटल रिपोजी क्राफ्ट का त्रिशूल और लकड़ी का कमल भेंट किया जाएगा


More Related Posts

Scroll to Top