प्रधानमंत्री मोदी ने किया मंत्रियो के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला

बुधवार को मंत्रीमंडल (Cabinet) में एक तरह से निकट इतिहास का सबसे बड़ा फेरबदल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अपने मंत्रिमंडल में 43 मंत्रियों को शामिल किया तथा 12 वरिष्ठ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। सात मंत्रियों को राज्यमंत्री से प्रोन्नति देकर गए कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

बुधवार को संपन्न हुआ मंत्रिमंडल में फेरबदल एवं विस्तार इतना व्यापक था की एक तरह से यह एक नया कैबिनेट हो गया है| ऐसा लगा मानो प्रधानमंत्री अपना पूरा घर ही बदल देने पर आमादा हो।

देर रात राष्ट्रपति भवन द्वारा मंत्रियों के विभागों की घोषणा भी कर दी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कोर टीम यानी सीसीएस (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) के सदस्यों गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री एवं विदेश मंत्री में कोई परिवर्तन नहीं किया है। लेकिन बाकी मंत्रियों के विभागों में बहुत ही व्यापक बदलाव किया गया है। इस पूरे मंत्रिमंडल फेर बदल में एक बड़ा दायित्व पहली बार मंत्री बने अश्वनी वैष्णव को दिया गया है| उन्हें रेल मंत्रालय के साथ-साथ संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का भी मंत्री बनाया गया है। वही कोरोना महामारी के बीच में स्वास्थ्य मंत्रालय का दायित्व मनसुख मंडाविया को दिया गया है| उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ साथ रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का दायित्व भी दिया गया है। महत्वपूर्ण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का दायित्व युवा कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को दिया गया है जबकि विधि एवं न्याय मंत्रालय का दायित्व किरण रिजिजू को दिया गया है।

मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं -

नरेन्द्र मोदी: प्रधानमंत्री और प्रभारी भी: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय; परमाणु ऊर्जा विभाग; अंतरिक्ष विभाग; सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे; तथा अन्य सभी विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं|

कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्रालय

2. अमित शाह: गृह मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय

3. नितिन गडकरी: सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

4. निर्मला सीतारमण: वित्‍त मंत्रालय, कॉरपोरेट अफेयर्स

5. नरेंद्र सिंह तोमर: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय

6. एस जयशंकर: विदेश मंत्रालय

7. अर्जुन मुंडा: जनजातीय मामले

8. स्मृति ईरानी: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

9. पीयूष गोयल: वाणिज्‍य एवं उद्योग; खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण तथा उपभोक्ता मामले; कपड़ा मंत्रालय 

10. धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्रालय

11. प्रह्लाद जोशी: संसदीय कार्य मंत्रालय, कोयला एवं खनन मंत्रालय

12. नारायण राणे: सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग

13. सर्बानंद सोनोवाल: बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय; आयुष मंत्रालय

14. मुख्तार अब्बास नकवी: अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय

15. विरेंद्र कुमार - सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय  

16. गिरिराज सिंह: ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्रालय

17. ज्योतिरादित्य सिंधिया: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

18. रामचंद्र प्रसाद सिंह: इस्पात मंत्रालय

19. अश्विनी वैष्णव: रेल, संचार तथा सुचना एवं प्रोधोगिकी मंत्रालय

20. पशुपति पारस: खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय

21. गजेंद्र सिंह शेखावत: जलशक्ति मंत्रालय

22. किरन रिजिजू: विधि एवं न्याय मंत्रालय

23. राजकुमार सिंह: ऊर्जा एवं नविन उर्जा मंत्रालय

24. हरदीप सिंह पुरी: आवास और शहरी मामले; पेट्रोलियम मंत्रालय

25. मनसुख मंडाविया: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण; रसायन और उर्वरक मंत्रालय

26. भूपेंद्र यादव: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन; श्रम एवं रोजगार मंत्रालय

27. डॉ. महेंद्र नाथ पांडे: भारी उद्योग

28. पुरुषोत्तम रूपाला: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

29. जी किशन रेड्डी - संस्कृति; पर्यटन; तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय

30. अनुराग ठाकुर: सूचना एवं प्रसारण; खेल एवं युवा मामले   

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

1. राव इंद्रजीत सिंह: सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री

2. डॉ. जितेंद्र सिंह: विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

राज्‍य मंत्री

1. श्रीपद येसो नायक: बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय; तथा पर्यटन मंत्रालय

2. फग्गन सिंह कुलस्ते: इस्पात; ग्रामीण विकास

3. प्रह्लाद सिंह पटेल: जल शक्ति; खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय

4. अश्विनी कुमार चौबे: खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण तथा उपभोक्ता मामले; पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन

5. अर्जुन मेघवाल: संसदीय कार्य मामले, संस्‍कृति

6. वीके सिंह: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग; नागरिक विमानन

7. कृष्ण पाल: ऊर्जा; भारी उद्योग

8. दानवे रावसाहब दादाराव: रेलवे, कोयला एवं खनन

9. रामदास अठावले: सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता

10. साध्वी निरंजन ज्योति: खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण तथा उपभोक्ता मामले; ग्रामीण विकास

11. संजीव बालियान: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

12. नित्यानंद राय: गृह

13. पंकज चौधरी: वित्‍त

14. अनुप्रिया पटेल: वाणिज्‍य एवं उद्योग

15. एसपी सिंह बघेल: विधि एवं न्याय

16. राजीव चंद्रशेखर: कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

17. शोभा करंदलजे: कृषि एवं किसान कल्‍याण

18. भानु प्रताप वर्मा: सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग

19. दर्शना जरदोश: कपड़ा, रेलवे

20. वी मुरलीधरन: विदेश, संसदीय कार्य

21. मीनाक्षी लेखी: विदेश, संस्‍कृति

22. सोम प्रकाश: वाणिज्‍य एवं उद्योग

23. रेणुका सिंह सरुता: जनजातीय मामले

24. रामेश्वर तेली: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय; तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय

25. कैलाश चौधरी: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय

26. अन्नपूर्णा देवी: शिक्षा मंत्रालय

27. ए. नारायणस्वामी: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

28. कौशल किशोर: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय

29. अजय भट्ट: रक्षा मंत्रालय; तथा पर्यटन मंत्रालय

30. बी एल वर्मा: उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय; तथा सहकारिता मंत्रालय

31. अजय कुमार: गृह मंत्रालय

32. देवुसिंह चौहान: संचार मंत्रालय

33. भगवंत खुबा: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय; तथा रसायन और उर्वरक मंत्रालय

34. कपिल मोरेश्वर पाटिल: पंचायती राज मंत्रालय

35. प्रतिमा भौमिक: सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय

36. डॉ सुभाष सरकार: शिक्षा मंत्रालय

37. डॉ भागवत किशनराव कराड: वित्त मंत्रालय

38. डॉ राजकुमार रंजन सिंह: विदेश मंत्रालय; तथा शिक्षा मंत्रालय

39. डॉ भारती प्रवीण पवार: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय

40. बिश्वेश्वर टुडु: जनजातीय मामलों के मंत्रालय; तथा जल शक्ति मंत्रालय

41. शांतनु ठाकुर: बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय

42. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई: महिला और बाल विकास मंत्रालय; तथा आयुष मंत्रालय

43. जॉन बारला: अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय

44. डॉ. एल. मुरुगन: मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय; तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय

45. निसिथ प्रमाणिक: गृह मंत्रालय; तथा युवा मामले और खेल मंत्रालय


More Related Posts

Scroll to Top