प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन संकट पर सोमवार सुबह के बाद शाम को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमे यूक्रेन में रूसी हमले को लेकर पैदा हुए परिस्थितियों पर चर्चा हुआ। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, पीयूष गोयल, किरेन रिजजिू, एनएसए अजित डोभाल, विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला मौजूद रहे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यूक्रेन की सीमाओं पर मानवीय मदद के तहत राहत आपूर्ति की पहली खेप मंगलवार को भेजी जाएगी।
अरिंदम बागची ने बताया कि 'दुनिया एक परिवार' भारत का आदर्श वाक्य है। इससे प्रेरित होकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपने नागरिकों के साथ विकासशील और पड़ोसी देशों के पीड़ित नागरिकों की भी मदद करेगा जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं और भारत की सहायता मांगते हैं।
ओपरेशन गंगा के तहत भारत युक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर भारत ला रहा है।