सोमवार को संसद का मानसून सत्र (monsoon session) शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस महामारी ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में लिया हुआ है, इसलिए हम चाहते हैं कि संसद में भी इस महामारी के संबंध में सार्थक चर्चा हो। सरकार को सभी व्यावहारिक सुझाव सभी सांसदों से मिलें हैं, ताकि महामारी के खिलाफ लड़ाई में नयापन आ सके और कमियों को भी ठीक किया जा सके।
प्रधानमंत्री ने कहा की पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही है, इसलिए कोई भी वैक्सीन लगवाने से पीछे न हटें। आप बाहों पर वैक्सीन लगवाने के बाद ही बाहुबली बनेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैंने सभी फ्लोर लीडर्स से भी आग्रह किया है कि अगर कल शाम को वे समय निकालें तो महामारी के संबंध में सारी विस्तृत जानकारी उनको भी मैं देना चाहता हूं। हम सदन में भी चर्चा चाहते हैं और सदन के बाहर भी सभी फ्लोर लीडर्स से भी। मैं लगातार मुख्यमंत्रियों से मिल रहा हूं। अलग-अलग फोरम में सब प्रकार की चर्चा हो रही है, ऐसे में मैं चाहता हूं कि सदन चल रहा है तो यह सुविधाजनक होगा, रूबरू मिलकर उसकी बात होगी।