पुष्कर धामी ही होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता

उत्तराखंड के निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही होंगे अगले मुख्यमंत्री। वह उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सोमवार को देहरादून प्रदेश भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी की उपस्थिति में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को फिर से विधायक दल का नेता चुना गया।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त कर लगातार दूसरी बार सत्ता तक पहुंची, लेकिन मुख्यमंत्री धामी स्वयं खटीमा सीट से चुनाव हार गए। यह पहली बार हुआ की किसी सरकार की सत्ता में वापसी हुए हो तथा लगातार दूसरा कार्यकाल मिला हो। इसीलिए भाजपा नेतृत्व ने चुनाव हारने के बावजूद धामी पर ही भरोसा किया।

21 वर्ष में उत्तराखंड में यह पहली बार हुआ, जब किसी मुख्यमंत्री को लगातार दूसरा अवसर दिया गया। इसके साथ ही पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना असमंजस भी दूर हो गया। विधायक दल के नेता का चयन होने के बाद भाजपा की ओर से राज्यपाल को इस बारे में अवगत कराया गया। साथ ही धामी के नेतृत्व में नई सरकार के मंत्रिमंडल के गठन अनुरोध पत्र सौंपा गया। धामी बुधवार 23 मार्च को परेड मैदान में होने वाले समारोह में शपथ ग्रहण कर सकते हैं, यद्यपि अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

 


More Related Posts

Scroll to Top