लोकसभा में राहुल गांधी का वार और स्मृति ईरानी का पलटवार

गुरुवार को लोकसभा में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वायनाड से सांसद राहुल गांधी बजट पर चर्चा के दौरान सदन में खड़े होकर किसान आंदोलन के दौरान मरे किसानों को श्रद्धांजलि देने लगे। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आपत्ति जताते हुए इसे सदन की मर्यादा के विपरीत करार दिया।

बजट पर चर्चा में बोलने के लिए खड़े हुए राहुल गांधी ने बजट पर एक भी शब्द बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह बजट पर एक शब्द भी नहीं बोलेंगे।

राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर राजनीतिक हमले किए। सरकार पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने एक नया नारा दिया, हम दो हमारे दो।

वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा राहुल गांधी की बजट पर तैयारी नहीं थी इसलिए वह बोल नहीं पाए।

राहुल गांधी का जवाब देने के लिए भाजपा ने केंद्रीय कपड़ा एवं महिला तथा बाल विकास मंत्री एवं अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को उतारा।

राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां वह किसानों की बात करते हैं लेकिन अमेठी का सांसद रहते हुए कभी वहां के किसानों का ख्याल नहीं रखा। सम्राट साइकिल के लिए किसानों से जमीन ली गई बाद में उस जमीन को उनके परिवार के एनजीओ के नाम कर दिया गया।

वह अमेठी के किसानों को यूरिया तक उपलब्ध नहीं करा पाए। अमेठी में यूरिया का रेक पहली बार तब पहुंचा जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने।


More Related Posts

Scroll to Top