रेलवे ने माल ढुलाई उपभोक्ताओं के लिए “वन स्टॉप-सिंग्ल विंडो” सॉल्यूशन के उद्देश्य से सिर्फ माल ढुलाई को समर्पित माल ढुलाई व्यवसाय विकास पोर्टल शुरू किया है|
अपने तरह के पहले समर्पित माल ढुलाई पोर्टल से सभी उपभोक्ता केंद्रित कार्य, लॉजिस्टिक प्रदाताओं के लिए लागत में कमी, आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा सुनिश्चित होगी और माल परिवहन की प्रक्रिया सरल होगी|
भारतीय रेलवे ने प्राथमिकता पर माल ढुलाई नीति अपनाई है जिसके तहत न केवल परंपरागत वर्गों से माल ढुलाई के विस्तार पर बल दिया गया है बल्कि अपनी ओर नए ग्राहक आकर्षित करने के तेज उपभोक्ता केंद्रित कार्य को आगे बढ़ाया गया है।
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने माल ढुलाई उपभोक्ताओं की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में माल ढुलाई उपभोक्ता पोर्टल का उद्घाटन किया।
भारतीय रेलवे की वेबसाइट https://indianrailways.gov.in या https://www.fois.indianrail.gov.in/RailSAHAY पर लॉगिन करके पोर्टल एक्सेस किया जा सकता है।
अपने तरह का पहला समर्पित माल ढुलाई पोर्टल यह सुनिश्चित करेगा कि सभी कार्य उपभोक्ता केंद्रित हों, लॉजिस्टिक्स प्रदान करने वालों की लागत में कमी आए, आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा सुनिश्चित हो और माल परिवहन की प्रक्रिया सरल बने।