देश के वरिष्ठतम पुलिस अधिकारियों में से एक राकेश अस्थाना (Rakesh Ashthana) ने बुधवार को दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त यानि पुलिस कमिश्नर (Delhi Police Commissioner) के रूप में कार्यभार संभल लिया| अजय राज शर्मा के बाद राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के ऐसे दुसरे आयुक्त है जो AGMUT कैडर के नहीं है|
Shri Rakesh Asthana assumes charge as @CPDelhi today. Focus to be on basic policing- crime prevention and maintaining law & order, besides attention on emergent areas. A force of formidable reputation #DelhiPolice will work as a team to serve national capital, said Shri Asthana. pic.twitter.com/Dgrqp0BAkC
— #DilKiPolice Delhi Police (@DelhiPolice) July 28, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना BSF के DG पद पर तैनात थे तथा तीन दिन बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत होने वाले थे| लेकिन मंगलवार को उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देकर दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त कर दिया गया|
तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी
अस्थाना के शानदार रिकॉर्ड और तेजतर्रार छवी को देखते हुए ही सरकार ने यह फैसला लिया है। अस्थाना सबसे पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े चारा घोटाले की छानबीन शुरू की थी। उनकी ही अगुवाई में दाखिल चार्जशीट के बाद लालू यादव को चारा घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। 2002 के गोधरा कांड, जिसमे अयोध्या से वापस आ रहे कारसेवको को जिन्दा जला दिया गया था, की जाँच भी राकेश अस्थाना ने ही की थी| 2008 में अहमदाबाद में हुए सीरियल बम ब्लास्ट, जिसमे 56 लोग मरे गये थे, की भी जाँच राकेश अस्थाना ने ही किया था| उन्होंने ही पहली बार आंतकी SIMI के नेटवर्क को तोडा था जिसके बाद देश के अलग अलग हिस्सों में हुए बम धमाको की साजिस का परदाफास हुआ और SIMI की गतिविधियाँ देश के सामने आई|
वहीं साल 2014 में जब आसाराम बापू और नारायण साईं का मामला सामने आया, तब राकेश अस्थाना को इसकी जांच सौंपी गई थी। नारायण साईं जब लंबे वक्त तक फरार रहा, तब अस्थाना की अगुवाई में ही उसे पकड़ा गया था।
विजय माल्या एवं क्रिस्चियन मिचेल की जाँच भी अस्थाना ने ही की थी| राकेश अस्थाना के NCB के मुखिया रहते हुए ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तियों की गिरफ्तारी हुई|
सिर्फ इतना ही नहीं राकेश अस्थाना ऐसे ही कई बड़े-बड़े मामलो की जांच कर चुके हैं। अस्थाना को न सिर्फ बड़े मामलों से निपटने का माहिर माना जाता है, बल्कि उनके काम करने का तरीका भी बेहद जुदा है।
गुजरात कैडर के अधिकारी हैं अस्थाना
राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस आयुक्त बन्ने से पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) पद पर तैनात थे। वह 1984 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी हैं। दिल्ली पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर एस. एन. श्रीवास्तव बीते 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। तब से दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद खाली था।
राकेश अस्थाना का जन्म 1961 में झारखंड (तत्कालीन बिहार) के रांची में हुआ था। मूलरूप से आगरा के निवासी अस्थाना के पिता रांची के नेतरहाट स्कूल में फिजिक्स के टीचर थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा नेतरहाट स्कूल और फिर रांची के सेंट जेवियर्स से हुई। स्कूली पढ़ाई के बाद वह आगरा में आ गए थे। उन्होंने ग्रेजुएशन आगरा के सेंट जोंस कॉलेज से किया। 1978 में बी.ए. में दाखिला लेकर फर्स्ट डिविजन के साथ डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की। 23 साल की उम्र में 1984 में पहले ही प्रयास में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी। उनका चयन पुलिस सेवा में हुआ और वह गुजरात कैडर के अधिकारी बन गए।
सामने होंगी ये बड़ी चुनौती
देश की राजधानी होने के नाते दिल्ली में चुनौतियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में राकेश अस्थाना का अनुभव दिल्ली को सुरक्षित रखने के काम आएगा। कृषि कानून विरोधी प्रदर्शनकारी दिल्ली की सड़को को बंद करके बैठे हुए है तथा आंदोलन को और तेज करने की बात भी कर रहे हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस के सामने ये बड़ी चुनौती होगी।