राजधानी दिल्ली के अन्दर कोरोना संक्रमण का दर 0.6 प्रतिशत - सत्येन्द्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने सोमवार कहा कि दिल्ली के अन्दर कोरोना के नए मरीज की संख्या व अन्य राज्यों के तुलना में दिल्ली की सकारात्मकता दर काफी कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण का दर 0.6% है जो देश की कई राज्यों जैसे महाराष्ट्र, गुजरात, केरला और पंजाब की तुलना में कम है।

सत्येन्द्र जैन ने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए क्योंकि कोरोना ऐसी बीमारी है जो बार-बार लौटकर आती है, इसलिए सभी को सावधान और सचेत रहने की जरुरत है । स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की बढ़ते संक्रमण के समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिदिन लगातार 70 हजार से भी ज्यादा टेस्टिंग कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने बताया की रविवार को पूरे दिल्ली के अंदर 407 कोरोनावायरस के मामले मिले थे जिसमें संक्रमण का दर 0.6% था| वही सोमवार को रिलीज होने वाले बुलेटिन में कुल संक्रमण संख्या 350 से भी कम है I बढ़ते संक्रमण के समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिदिन लगातार 70 हजार से भी ज्यादा टेस्टिंग कर रही है I

जैन ने कहा कि ‘ एक समय था जब दिल्ली के अंदर का संक्रमण दर 15% से ज्यादा थे| लेकिन पिछले दो-तीन महीने से तो यह दर 1% से भी कम है। वही अभी संक्रमण का दर 0.6% हैI  देश के अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र में कल 16.46% की सकारात्मकता दर के साथ 16,620 मामले देखे गए जबकि केरल में 1792 मामले देखे गए और सकारात्मकता दर 3.54% थी। पंजाब में 1492 मामले थे और सकारात्मकता दर 4.81 थी। गुजरात में 810 मामले दर्ज किए गए और सकारात्मकता दर 1.78% थी। अगर इन राज्यों के संक्रमण दरों का दिल्ली से तुलना किया जाए तो गुजरात में सकारात्मकता दर 3 गुना, पंजाब में 6 गुना, केरल में 7 गुना और महाराष्ट्र में सकारात्मकता दर 30 गुना ज्यादा है।

सत्येन्द्र जैन ने कहा की ‘1% से नीचे के संक्रमण दर में लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है । लोगों को ज्यादा से ज्यादा मास्क का प्रयोग करना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए, सभी को सावधान और सचेत रहना चाहिए । उन्होंने ने वैक्सीनेशन करवा चुके लोगों को भी इस मामले में सतर्क रहने की सलाह दी।

 


More Related Posts

Scroll to Top