छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में मचे बवाल से प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आ गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singh Deo) अपनी ही सरकार से दुःखी होकर विधानसभा से बाहर चले गये। उनका कहना है मेरे परिवार और मेरे चरित्र के बारे में पूरी जनता जानती है| जाते जाते टी एस सिंहदेव ने यह भी कहा अब मैं तब तक इस पवित्र सदन में नहीं आऊंगा, जब तक सरकार का बयान सदन में नहीं आ जाता।
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के करीबी कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पर जान से मरवाने का आरोप लगा था| जिसके बाद से पूरे प्रदेश राजनीतिक भूचाल आया हुआ है| कांग्रेस विधायक का आरोप है कि जब से उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ की है और ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री की बात को नकारा है तब से ही वह स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के निशाने पर हैं| मुख्यमंत्री बनने के लिए स्वास्थ्य मंत्री मेरी हत्या करा सकते है|
छत्तीसगढ़ में लम्बे समय से मुख्यमंत्री को लेकर खीचतान मचा हुआ है| टी एस सिंहदेव के समर्थको का कहना है की 2018 तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के समक्ष यह निर्णय हुआ था की पहले ढाई साल भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहेंगे तथा दुसरे ढाई साल टी एस सिंहदेव|
अब टी एस सिंहदेव पार्टी हाई कमांड को उसके वचन याद दिला रहे है|
जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थक इस तरह के किसी समझौते से इंकार करते है| उधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है की वह पार्टी हाई कमांड के आदेश से मुख्यमंत्री है| जिस दिन पार्टी पार्टी हाई कमांड आदेश देगा इस्तीफा दे दूंगा|