चिराग पासवान को झटका, पशुपति पारस के खिलाफ उनकी याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज

अपने चाचा पशुपति कुमार पारस (Pashupati Kumar Paras) से पिता रामविलास पासवान की बनाई हुई पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को लेकर उत्तराधिकार की लड़ाई लड़ रहे चिराग पासवान (Chirag Paswan) को दिल्ली हाईकोर्ट से जोरदार झटका लगा है। पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में लोक जनशक्ति पार्टी के संसदीय दल का नेता चुने जाने एवं लोकसभा अध्यक्ष द्वारा उसकी मान्यता प्रदान किए जाने को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दिया था।

लेकिन शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा की याचिका में दम नहीं है| अदालत ने कहा कि यह पार्टी संसदीय दल के अंदर का मामला है। लोकसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती नहीं दे सकते| आपको अन्य विकल्पों का उपयोग करना चाहिए।

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता हिसाब बराबर करने की कोशिश कर रहे हैं। चिराग के वकील की अपील पर अदालत ने याचिका खारिज करते हुए जुर्माना नहीं लगाया।

 


More Related Posts

Scroll to Top