देश भर में अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों को लगा कोरोना टीका

वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में भारत मजूबती से अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में देश में अब तक कुल 2 करोड़ से भी अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिन लोगों को टीका लगाया गया है, उनमें स्वास्थ कर्मी, इस लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर कार्य कर रहे कर्मी और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। जैसा की प्रधानमंत्री कह चुके है, कोरोना को हराने की इस जंग में वैक्सीन और सावधानियां ही हमारे हथियार हैं।

देश में अब तक 2.80 करोड़ से भी अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 2,82,18,457 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चूका है। भारत में 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण का अभियान शुरू हुआ था। अग्रिम मोर्चे पर कार्य कर रहे कर्मियों को 2 फरवरी 2021 से वैक्सीन लगाई जा रही है। 60 साल से अधिक और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए दूसरे चरण का टीकाकरण 1 मार्च 2021 से शुरू किया गया।

देश भर में अब तक 72,84,406 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वही 41 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मी दूसरी खुराक ले चुके हैं। इसके अलावा 72 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स  ने पहली और 9 लाख से अधिक फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीके की दूसरी खुराक ली है। भारत में टीकाकरण के लिए सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा विकसित  कोविशील्ड और भारत बायोटेक द्वारा विकसित कोवैक्सीन का प्रयोग किया जा रहा है।

तेज गति से टीकाकरण करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश भारत

दुनिया में भारत दूसरा ऐसा देश बन गया है, जहां तेजी से टीकाकरण हो रहा है। अमेरिका पहला देश है जहां अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। जबकि भारत में अब तक 2.80 करोड़ लोग टीका लगा चुके हैं। इनके अलावा ब्राजील में अब तक 1.13 करोड़, तुर्की में एक करोड़ और ब्रिटेन में 94 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।

 


More Related Posts

Scroll to Top