झारखंड आंदोलनकारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बंद हो, सम्मान मिले

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक मेन रोड स्थित अंजुमन इस्लामिया कॉन्फ्रेंस हॉल में कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| बैठक में राज्य भर से आये प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि लंबे समय से झारखंड आंदोलनकारियों के साथ शोषण, अत्याचार हुआ है, उनकी भावनाओं के साथ खेला गया है, अब हर जुल्म व अत्याचार के खिलाफ झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा संघर्ष करेगा| झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पहचान, पेंशन के साथ-साथ, अस्तित्व की रक्षा की लड़ाई भी की जायेगी| सर्व समिति से भावी कार्यकर्मों की घोषणा करते हुए बताया गया कि बजट सत्र के दौरान झारखंड विधानसभा का घेराव किया जायेगा|

19 जनवरी को सिमडेगा में शहीद जोसेफ लुगुन की जयंती समारोह, 23 जनवरी को लोहरदगा जिला में झारखंड आंदोलनकारियों की वृहद बैठक,  26 जनवरी को सरकार संविधान का पालन करो दिवस के रूप में मनाने के निर्णय लिया गया| 5 फरवरी को झारखंड आंदोलनकारी लाल रण विजय नाथ शाहदेव की जयंती को सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाया जायेगा| 15 फ़रवरी को जामताड़ा में झारखंड आंदोलकारी सम्मेलन, 17 फरवरी को वीर बुधू भगत की जयंती व गिरिडीह, धनबाद व कोडरमा जिले को मिलाकर झारखंड आंदोलनकारी महाजुटन सभा का आयोजन किया जायेगा|

बैठक में बुजुर्ग झारखंड आंदोलनकारी सीता रानी जैन को काकी का दर्जा देते हुए सम्मानित किया गया. साथ ही राज्य के सभी बुजुर्ग झारखंड आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया जायेगा|

कार्यक्रम का संचालन पुष्कर महतो, स्वागत भाषण कुमोद कुमार वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन अजीत मिंज ने किया|

बैठक में प्रफुल्ल तत्वा, जुबैर अहमद, अंतू तिर्की, मानव घोष दस्तीदार, गैब्रिएल खाखा, अश्विनी कुजूर, विनीता अल्पना खलखो, सरोजनी कच्छप, सियोन तिर्की, मोनिका देवी, राजकमल महतो, किशोर किस्कू, प्रेम मित्तल, अनिल वर्णवाल, विश्वजीत प्रमाणिक, राजकिशोर साहू, रवि नंदी, बाहा कच्छप, अनिल उरांव, सतीश कुमार महतो, डॉ प्रणव कुमार बब्बू, भुनेश्वर केवट, चिरंजन महतो, एरेन कच्छप, विशेश्वर भगत, जाकिर हुसैन, आजम अहमद, भाई गोकुल चंद, विजय, मो रफीक, डॉ लाल अजय नाथ शहदेव सहित कई अन्य आंदोलनकारी गण उपस्थित थे|

 


More Related Posts

Scroll to Top