टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानिये सबकुछ

बीते  शुक्रवार, 5 नवंबर को भारतीय टीम ने स्कॉटलैंड को हराकर अपने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखी है। शुक्रवार को खेले गए इस मैच में स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए 86 रन के लक्ष्य को भारत ने महज 6.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत का नेट रन रेट अपने ग्रुप की अन्य सभी टीमों (पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान) से भी ऊपर चला गया है। हालांकि टीम इंडिया के क्वालिफिकेशन का भविष्य अभी भी अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सात नवंबर को होने वाले मैच पर टिका है।

स्कॉटलैंड के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाये और स्कॉटलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इस मैच में भारत ने टी-20 में अपनी सबसे जीत दर्ज की। इसके अलावा टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

1. भारत की सबसे बड़ी जीत

भारत ने यह मैच 81 गेंद शेष रहते जीता था। अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में गेंदों के मामले में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है।

a) 81 रन खिलाफ स्कॉटलैंड: दुबई, 2021*

b) 59 रन खिलाफ यूएई: मीरपुर, 2016

c) 41 रन खिलाफ जिम्बाब्वे: हरारे, 2016

2) 2021 विश्वकप का सबसे तेज अर्धशतक

भारतीय ओपनर केएल राहुल ने इस मैच में 18 गेंदों पर अर्धशतक जमाया। यह इस टी-20 विश्व कप का सबसे तेज अर्धशतक है। वहीं, ओवरऑल टी-20 विश्व कप का चौथा सबसे तेज अर्धशतक है। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 14वां अर्धशतक था। इस सूची में युवराज सिंह, स्टीफन माइबर्ग और ग्लेन मैक्सवेल शीर्ष तीन स्थानों पर हैं।

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज पचास के रिकॉर्ड

a) 12 गेंद: युवराज सिंह vs इंग्लैंड, डरबन 2007

b) 17 गेंद: स्टीफन माइबर्ग vs आयरलैंड, सिलहेट 2014

c) 18 गेंद: ग्लेन मैक्सवेल vs पाकिस्तान, मीरपुर 2014

d) 18 गेंद: केएल राहुल vs स्कॉटलैंड, दुबई 2021*

3) विश्व कप में पावरप्ले में पांचवां सबसे बड़ा स्कोर

इस मैच में टीम इंडिया ने पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 82 रन बनाए। इसके अलावा इस विश्व कप के पावरप्ले में यह पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है। बताना चाहेंगे कि पहले छह ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड नीदरलैंड्स की टीम के नाम दर्ज है, जिन्होंने वर्ष 2014 में एक विकेट पर 91 रन बनाए थे।

पॉवरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

a) 91/1: नीदरलैंड्स खिलाफ आयरलैंड, सिलहेट, 2014

b) 89/3: इंग्लैंड खिलाफ दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, 2014

c) 83/0: वेस्टइंडीज खिलाफ ऑस्ट्रेलिया, द ओवल, 2009

d) 83/0: दक्षिण अफ्रीका खिलाफ इंग्लैंड, मुंबई, 2016

e) 82/2: भारत खिलाफ स्कॉटलैंड, दुबई, 2021

4) टी-20 वर्ल्ड कप में तीसरी सबसे बड़ी जीत

टी-20 विश्व कप में किसी भी टीम द्वारा यह सर्वाधिक गेंद शेष रहने के मामले में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मामले में श्रीलंका के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिन्होंने वर्ष 2014 में नीदरलैंड्स को 90 गेंद शेष रहते हराया था। इसके बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिन्होंने इसी विश्वकप में बांग्लादेश को 82 गेंद शेष रहते हराया था।

विश्व कप में सबसे ज्यादा गेंद रहते जीत

a) 90: श्रीलंका खिलाफ नीदरलैंड्स, चटगांव, 2014

b) 82: ऑस्ट्रेलिया खिलाफ बांग्लादेश, दुबई, 2021

c) 81: भारत खिलाफ स्कॉटलैंड, दुबई, 2021*

d) 77: श्रीलंका खिलाफ नीदरलैंड्स, शारजाह, 2021

e) 74: न्यूजीलैंड खिलाफ केन्या, डरबन, 2007

f) 70: इंग्लैंड खिलाफ वेस्टइंडीज, दुबई, 2021

5) पावरप्ले में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर

कल के मैच में भारत का यह टी-20 पावरप्ले में 82 रन उच्चतम स्कोर रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 78 रन था, जो उन्होंने वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए थे।

a) 82/2 खिलाफ स्कॉटलैंड, दुबई 2021*

b) 78/2 खिलाफ दक्षिण अफ्रीका, जोहानिसबर्ग, 2018

c) 77/1 खिलाफ श्रीलंका, नागपुर, 2009

d) 76/1 खिलाफ न्यूजीलैंड, जोहानिसबर्ग, 2007

 


More Related Posts

Scroll to Top