देश में रविवार से शुरू हो हुए टीका उत्सव (Teeka Utsav) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पत्र लिखकर कोरोना (Corona) के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत बताते हुए देशवासियों से टीका लगवाने (Corona Vaccination) सहित चार चीजों के पालन की अपील की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक पत्र लिखकर कहा, “ आज 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं। ये ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानि बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा। उन्होंने कहा कि ये उत्सव, एक प्रकार से कोरोना के खिलाफ दूसरी बड़ी जंग की शुरुआत है। इसमें हमें व्यक्तिगत हाइजीन के साथ ही सामाजिक हाइजीन पर विशेष बल देना है।”
टीका उत्सव पर देशवासियों से आग्रह। pic.twitter.com/GvGV3OCnP7
— PMO India (@PMOIndia) April 11, 2021
कोरोना के खिलाफ जंग में 4 महत्वपूर्ण अपील
पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों को टीका लगवाने में मदद की जरूरत है, जैसे- जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि Each One- Vaccinate One, यानि जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं, जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें।
Each One- Treat One, यानि जिन लोगों के पास उतने साधन नहीं हैं, जिन्हें जानकारी भी कम है, उनकी कोरोना के इलाज में सहायता करें।
Each One- Save One, यानि मैं स्वयं भी मास्क पहनूं और इस तरह स्वयं को भी Save करूं और दूसरों को भी सुरक्षित करूं, इस पर बल देना है।
पीएम मोदी ने कहा चौथी अहम बात, किसी को कोरोना होने की स्थिति में, ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ बनाने का नेतृत्व समाज के लोग करें। जहां पर एक भी कोरोना का पॉजिटिव केस आया है, वहां परिवार के लोग, समाज के लोग ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ बनाएं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे सघन जनसंख्या वाले हमारे देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई का एक महत्वपूर्ण तरीका ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ भी है।
आज से हम सभी, देशभर में टीका उत्सव की शुरुआत कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई के इस चरण में देशवासियों से मेरे चार आग्रह हैं… https://t.co/8zXZ0bqYgl
— Narendra Modi (@narendramodi) April 11, 2021
जीरो वैक्सीन वेस्ट की तरफ बढ़ना है आगे
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक भी पॉजिटिव केस आने पर हम सभी का जागरूक रहना, बाकी लोगों की भी टेस्टिंग कराना बहुत आवश्यक है। जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे, इसका पूरा प्रयास समाज को भी करना है और प्रशासन को भी।
इस दौरान उन्होंने वैक्सीन की शून्य बर्बादी पर कहा कि एक भी वैक्सीन का नुकसान ना हो, हमें ये सुनिश्चित करना है। हमें जीरो वैक्सीन वेस्ट की तरफ बढ़ना है।
दवाई भी, कड़ाई भी
पीएम ने कहा हमें देश की वैक्सीनेशन क्षमता के ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन की तरफ बढ़ना है। ये भी हमारी क्षमता बढ़ाने का ही एक तरीका है। हमारी सफलता इस बात से तय होगी कि ‘माइक्रो कंटेनमेंट जोन’ के प्रति कितनी जागरूकता हम लोगों में है। जब जरूरत न हो, तब हम घर से बाहर न निकलें। जो टीका लगवाने का अधिकारी है, उसे टीका लगे। हम मास्क पहनने और अन्य नियमों का किस तरह पालन करते हैं। उन्होंने एक बार फिर दोहराया और कहा कि हम एक बार फिर कोरोना को नियंत्रित करने में सफल होंगे। याद रखिए- दवाई भी, कड़ाई भी।