मोदी सरकार लैंगिक समानता की दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी- स्मृति ईरानी

मोदी सरकार लैंगिक समानता की दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी- स्मृति ईरानी

अमेठी से सांसद औऱ केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल हीं में आई रिपोर्ट, जिसमें लैंगिक  आधार पर भारत में बेटियों की संख्या बढ़ी है पर खुशी व्यक्त की. स्मृति ईरानी ने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिया औऱ कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के कारण सकारात्मक बदलाव आया है. केंद्रीय मंत्री ईरानी का कहना है कि मोदी सरकार में बेहतर हुई स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घट रही है. उनका मानना है कि पीएम मोदी (PM Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महिला उद्यमियों को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू भी की हैं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo App पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “PM Narendra Modi जी के नेतृत्व में ”बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के कारण सकारात्मक बदलाव आया है। आज लैंगिक समानता के दृष्टि से बेटियों की संख्या बढ़ी है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल जाना भी सुगम हुआ है, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घट रही है।“

हाल ही में स्मृति ईरानी नें संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित 'संग्राम से संविधान तक' सम्मेलन के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ भागीदारी करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महिला भारत का धन्यवाद भी किया था। इसकी जानकारी उन्होनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Koo पर देते हुए कहा था कि, यह उन महिलाओं की उत्कृष्टता और दृढ़ संकल्प का सम्मान करने का सौभाग्य था जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और हमारे संविधान के निर्माण में योगदान दिया है।

 


More Related Posts

Scroll to Top