सरकार और किसान संगठनों के बीच आठवें दौर की वार्ता बेनतीजा, अगली बैठक 15 जनवरी को

सरकार और किसान संगठनों के बीच शुक्रवार को हुई आठवें दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही| अब अगली बैठक 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे होगी|

एक ओर जहाँ किसान नेता तीनों कृषि कानून वापस लेने पर अड़े थे वही सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी|

सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रेल मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने बैठक में भाग लिया|

सरकार द्वारा तीनों कृषि सुधार कानूनों पर बिन्दुवार चर्चा करने का अनुरोध किया गया, जिस पर किसान संगठनों ने अपनी असहमति जताई और कानून को वापस लेने की मांग की। इस पर कृषि मंत्री ने पुन: अनुरोध किया कि संबंधित प्रावधान या बिन्दु, जिन पर किसान संगठन असहमत हों या उन्हें कोई आपत्ति हो तो उसे सरकार के संज्ञान में लाया जा सकता है, तब उन पर यथोचित विचार करके संशोधन किया जा सकता है। लेकिन किसान नेता इसके लिए तैयार नहीं थे|  

 


More Related Posts

Scroll to Top