बिहार में पंचायतों के स्वरुप में होगा बड़ा बदलाव, सरपंच की बढेंगी शक्तियां

बिहार सरकार ग्राम पंचायतों (Bihar Panchayat) के स्वरुप में बड़ा बदलाव करने जा रही है| जिसका प्रभाव व्यापक हो सकता है| इस बदलाव के बाद सरपंच एवं ग्राम कचहरी (Village Court) की शक्तियां और बढ़ जाएगी| इसकी जानकारी खुद बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (Panchayati Raj Minister Samrat Chaudhary) ने पटना में भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी|

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया की बिहार सरकार दिसंबर तक ग्राम पंचायतों के स्वरूप में बड़े बदलाव कर ग्राम कचहरी को और शक्तियां देने पर विचार कर रही है। ताकि गांव मुहल्ले के हर छोटे बड़े मामलों को थाने तक ना जाना पड़े और ग्राम कचहरी में ही ऐसे मामलों का निपटारा हो सके।

मंत्री ने कहा कि पंचायतों में परामर्शी समिति का गठन हो चुका है। इन्हें मानीटरिंग का अधिकार दिया गया है।

अगस्त माह में ही हो सकता है बिहार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा

 


More Related Posts

Scroll to Top