तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंचे
तीन और राफेल लड़ाकू विमान फ्रांस से भारत पहुंच गए हैं| विमानों की तीसरी खेप बुधवार रात भारत पहुंची| फ्रांस से उड़ान भरकर बिना रुके 7000 किलोमीटर की यात्रा तय कर यह विमान भारत पहुंचे हैं|
रास्तें में संयुक्त अरब अमीरात की वायुसेना की मदद से इन विमानों में हवा में ही ईंधन भरा गया| खुद भारतीय वायुसेना ने इस बात की जानकारी दी|
The third batch of three Rafale aircraft landed at an IAF base a short while ago. They flew over 7000Km with in-flight refuelling. The aircraft got airborne earlier in the day from #IstresAirBase in France. IAF deeply appreciates the tanker support provided by UAE Air Force. pic.twitter.com/tykLthzVlx
— Indian Air Force (@IAF_MCC) January 27, 2021
राफेल लड़ाकू विमानों का पहला खेप जुलाई 2020 में भारत पहुंचा था| भारत ने फ्रांस से 36 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल खरीदने का समझौता किया है| अब तक 11 राफेल लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में शामिल हो चुके हैं|