पाकिस्तान में बैठकर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहे कश्मीरी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सयैद सलाहुदीन, मुंबई धमाके का आरोपी एवं दाउद इब्राहीम का सहयोगी छोटा शकील सहित 18 वक्तियो को भारत ने गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम 1967 (UAPA) के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है|
मालूम हो की गृहमंत्री अमित शाह ने अगस्त 2019 में गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम 1967 में संशोधन संसद में प्रस्तुत किया था| इस संशोधन के पास हो जाने के बाद ही भारत के विरुद्ध साजिश रच रहे एवं दुश्मन देशो की सहायता से भारत की जमीन पर आतंकवाद फैला रहे व्यक्तियों को आतंकवादी घोषित करने का रास्ता साफ हो पाया है| इससे पहले केवल संगठनो को आतंकवादी संगठन घोषित करने एवं प्रतिबन्ध लगाने का प्रावधान था| पहले संगठन पर प्रतिबन्ध लगते ही संगठन का नाम बदल कर देशविरोधी गतिविधियों में फिर लग जाते थे| लेकिन अब एकबार व्यक्तिगतरूप से आतकवादी घोषित होने के बाद वे ऐसा नहीं कर पाएंगे| उक्त संशोधन के बाद केन्द्र सरकार ने अब तक सितम्बर 2019 में 4 व्यक्तियों और जुलाई 2020 में नौ व्यक्तियों को आतंकवादी नामजद किया था।
भारत सरकार ने आज जिन 18 दुर्दांत आतंकवादियों को व्यक्तिगत आतंकवादियों की सूची में शामिल किया है उनकी सूची इस प्रकार है-
1. साजिद मीर @ साजिद मजीद @ इब्राहीम शाह @ वसी @ खली @ मोहम्मद वसीम - लश्कर-ए-तोयबा (LeT) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले लश्कर–ए-तोयबा का कमांङर तथा 26/11/2008 के मुम्बई आतंकवादी हमलों के प्रमुख योजनाकर्ताओं में से एक।
2. युसूफ मुजामील@ अहमद भाई @ युसूफ मुजामील बट्ट @ हूरेरा भाई - लश्कर-ए-तोयबा (LeT) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले जम्मू और कश्मीर मे LeT गतिविधियों का कमांङर और 26/11 मुम्बई आतंकी हमलों में अभियुक्त ।
3. अब्दुर रहमान मक्की @ अब्दुल रहमान मक्की - लश्कर-ए-तोयबा (LeT) - यह LeT प्रमुख हाफीज सईद का brother-in-law है और् LeT के Political Affairs foreign और relations department का Head है।
4. शाहिद महमूद @ शाहिद महमूद रहमेतुल्ला -लश्कर-ए-तोयबा (LeT) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले यह प्रतिबंधित संगठन फला-ए-इंसानीयत का ङिप्टी चीफ है, जो कि LeT की एक Frontal शाखा है।
5. फरहातुल्ला घोरी @ अबू सूफियान @ सरदार साहेब @ फारु - लश्कर-ए-तोयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले यह अक्षरधाम मंदिर हमला (2002) और हैदराबाद में Task Force office में आत्मघाती हमले (2005) में शामिल था।
6. अब्दूल राऊफ असघर @मुफ्ती @ मुफ्ती असघर @ साद बाबा @ मौलाना मुफ्ती राऊफ असघर - जैश-ए-मोहम्मद (JeM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले पाकिस्तान और पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में आतंकवादी केम्पों की स्थापना में शामिल। संसद भवन हमले (13.12.2001) का प्रमुख योजनाकर्ता।
7. अथर इब्राहीम @ अहमद अली मोहम्मद अली शेख @ जावेद अमजद सिद्दीकी @ ए.ए. शेख @ चीफ - जैश-ए-मोहम्मद (JeM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले इंङियन एयरलाइंस के विमान संख्या आई. सी. 814 के अपहरण (24 दिसम्बर, 1999) में शामिल (कांधार अपहरण मामला)। संसद भवन हमले (13.12.2001) में शामिल।
8. यूसूफ अजहर @ अजहर यूसूफ @ मोहम्मद सलीम - जैश-ए-मोहम्मद (JeM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले मौलाना मसूद अजहर का brother-in-law. इंङियन एयरलाइंस विमान संख्या आई. सी. 814 के अपहरण में शामिल। (कांधार अपहरण मामला)।
9. शाहिद लतीफ @ छोटा शाहीद भाई @ नूर अल दीन - जैश-ए-मोहम्मद (JeM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले यह JeM का सीयालकोट सेक्टर में Launching Commander है तथा भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने, सहूलियत देने और आतंकी हमलों को अंजाम देने में शामिल है।
10. सैयद मोहम्मद युसूफ शाह @ सैयद सलाहूद्दीन @ पीर साहब @ बुजुर्ग - हिजबुल मुजाहद्दीन (HM) -पाकिस्तान में ङेरा ङाले हिजबुल मुजाहद्दीन का सुप्रीम कमांङर है तथा युनाईटेङ जिहाद काउंसील (UGC) का चेयरमेन है। मुख्य रूप से भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने हेतु terror financing में शामिल है।
11. गुलाम नबी खान @ अमीर खान @ सैफूल्ला खान @ खालीद सैफूल्ला @ जावेद @ दान्ङ - हिजबुल मुजाहद्दीन (HM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले यह हिजबुल मुजाहद्दीन का उप सुप्रीम कमांङर है।
12. जफ्फार हुसैन भट्ट @ खुर्शीद @ मोहम्मद जफर खान @ मौलवी @ खुर्शीद इब्राहीम - हिजबुल मुजाहद्दीन (HM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले यह हिजबुल मुजाहद्दीन का उप प्रमुख है तथा हिजबुल मुजाहद्दीन के वित्तीय मामलों को देखता है। कश्मीर घाटी में सक्रीय आतंकवादीयों को धन उपलब्ध कराता है।
13. रियाज इस्माइल शाहबन्द्री @ शाह रियाज अहमद (पासपोर्ट में नाम) @ रियाज भटकल @ मोहम्मद रियाज @ अहमद भाई @ रसूल खान @ रोशन खान @ अजीज – इंङियन मुजाहद्दीन (IM) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले इंङियन मुजाहद्दीन का Founder Member । हैदराबाद (2007), जयपुर, दिल्ली और अहमदाबाद (2008), हैदराबाद (2013), जर्मन बेकरी (2010), चिन्नास्वामी स्टेङियम बंगलौर (2010), और मुम्बई (2011) बम धमाकों में शामिल और मुख्य साजिशकर्ता
14. मोहम्मद इकबाल @ शाबन्द्री मोहम्मद इकबाल @ इकबाल भटकल - इंङियन मुजाहद्दीन (IM) -पाकिस्तान में ङेरा ङाले IM का सह – संस्थापक। इस पर IM संगठन के लिए फंङ संग्रह की जिम्मेदारी थी। वह जयपुर सीरियल ब्लास्ट (2008), दिल्ली सीरियल ब्लास्ट (2008), अह्मदाबाद और सूरज में सीरीयल ब्लास्ट (2008), जर्मन बेकरी ब्लास्ट (2010) और चिन्नास्वामी स्टेङियम ब्लास्ट (2010) समेत कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल था।
15. शेख शकील @ छोटा शकील – अंङरवर्लङ (ङी कम्पनी) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले दाऊद ईब्राहिम का सहयोगी जो कि ङी कंपनी के आपराधिक और अंङरवर्लङ गतिविधियों का supervision करता है । ङी कंपनी के भारत स्थित operatives को धन उपलब्ध कराता है।
16. मोहम्मद अनीस शेख – अंङरवर्लङ (ङी कम्पनी) - पाकिस्तान में ङेरा ङाले दाउद इब्राहिम का सहयोगी और छोटा भाई। 1993 मुम्बई बम ब्लास्ट मामले में शामिल तथा हथियार, गोला बारूद उपलब्ध कराने में जिम्मेदार ।
17. इब्राहिम मेमन @ टाईगर मेमन @ मुश्ताक @ सिकन्दर @ इब्राहीम अब्दुल रजाक मेमन @ मुस्तफा @ इस्माइल – अंङरवर्लङ (ङी कम्पनी) - 1993 मुम्बई बम धमाकों में शामिल तथा वर्तमान में पाकिस्तान में रह रहा है।
18. जावेद चिकना @ जावेद दाऊद टेलर – अंङरवर्लङ (ङी कम्पनी) - दाऊद इब्राहिम का साथी। 1993 मुम्बई बम धमाकों में शामिल ।