नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का ब्रिटेन की अदालत ने दिया आदेश

ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने का आदेश दिया है| 14000 करोड़ रूपये के पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी भगोड़ा नीरव मोदी अभी लंदन की एक जेल में बंद है|

अदालत ने नीरव मोदी के दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं है कि नीरव मोदी को भारत में न्याय नहीं मिलेगा|

अदालत ने माना कि सीबीआई के पास नीरव मोदी के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं|

ब्रिटेन की अदालत का आदेश अब ब्रिटेन की गृहमंत्री प्रीति पटेल के पास जाएगा जो प्रत्यर्पण का आदेश देंगी| हालांकि नीरव मोदी अभी भी ब्रिटेन की उच्च न्यायालय में अपील कर सकता है|


More Related Posts

Scroll to Top