UPSC ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 - लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2020 - लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है| UPSC द्वारा दिनांक 08 जनवरी, 2021  से 17 जनवरी, 2021 तक आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2020 के परिणामों के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ‘क’ तथा समूह ‘ख’) में चयन हेतु व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है।

उम्मीदवारों को उनके व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) के समय आयु, शैक्षणिक योग्यताओं, समुदाय, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, बेंचमार्क विकलांगता आदि के अपने दावों के समर्थन में मूल प्रमाण पत्र तथा अन्य दस्तावेज, जैसे यात्रा भत्ता प्रपत्र आदि प्रस्तुत करने होंगे। अत:, उम्‍मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्‍त दस्‍तावेज तैयार रखें। अ.जा./अ.ज.जा./अ.पि.व./ईडब्‍ल्‍यूएस/बेंचमार्क विकलांगजन/पूर्व-सैन्‍य कर्मियों के लिए उपलब्‍ध आरक्षण/रियायत का लाभ उठाने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों द्वारा प्रस्‍तुत किए जाने वाले मूल प्रमाणपत्र, सिविल सेवा(प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 के आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख अर्थात् 03.03.2020 से पहले जारी हुए होने चाहिए।

इन उम्मीदवारों का व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्‍कार) शीघ्र ही प्रारंभ होगा।

जिन उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त नहीं की है, उनके अंक-पत्र, अंतिम परिणाम (व्यक्तित्व परीक्षण के आयोजन के बाद) के प्रकाशित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे तथा वेबसाइट पर 30 दिनों की अवधि के लिए उपलब्ध रहेंगे।

परिणाम जानने के लिए यहां क्लिक करें

 


More Related Posts

Scroll to Top