कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिन्दुओ सिखों की हत्या के विरोध में विहिप का प्रदर्शन

कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिन्दुओ सिखों की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद (VHP), बजरंग दल (Bajrang Dal) ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था कहा की विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल जम्मू कश्मीर के हिन्दू समाज के साथ पूरी शक्ति से खड़ा है।

बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में मेट्रो गेट नंबर 7 पर प्रदर्शन किया तथा पाकिस्तान का झंडा जलाया।

विश्व हिन्दू परिषद दिल्ली प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना (Kapil Khanna) ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में गत पाँच दिनों में सात भारतीयों की नृशंस हत्याओं के विरोध मे केंद्र सरकार जिहादी आतंकवाद पर नकेल कसने हेतु पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए। कश्मीर में एक बार फिर से 1990 के दशक की तरह चुन चुन कर हिंदुओं की हत्याएं की जा रही है। यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने के बाद अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के कारण कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में एकाएक वृद्धि हुई है।

प्रांत उपाध्यक्ष एवं बजरंग दल पालक अधिकारी वैभव शर्मा ने बलिदानी हिंदू-सिखों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता व सम्पूर्ण हिन्दू समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

प्रांत बजरंग दल संयोजक भारत बत्रा जी ने कहा कि आतंकवाद का मुंह तोड़ जबाव देना हम अच्छी तरह जानते हैं। बजरंगदल व विहिप का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए तत्पर है। उन्होंने कहा हिंदुओं-सिखों को चुन-चुनकर मारा जाता है तो सभी राजनीतिक पार्टियों की जीभ क्यों सिल जाती है? किस बिल में घुस जाता है उनका सेक्यूलरिज्म? इस्लामिक आतंकवादी सांपों को दूध पिलाने वालों को यह पक्का समझ लेना चाहिए कि ये जहरीले सांप आपको भी डसेंगे ही। आतंकवाद का राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने वाले जिहादी पाकिस्तान पर नकेल कसने हेतु विश्व समुदाय को भी आगे आना होगा।

 


More Related Posts

Scroll to Top