विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के नए उपराज्यपाल

देश की राजधानी दिल्ली को नया उपराज्यपाल मिल गया है। विनय कुमार सक्सेना को केंद्र सरकार ने नया एलजी बनाया गया है। राष्ट्रीय खादी विकास एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले, अनिल बैजल यहां के उपराज्यपाल थे। अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। सक्सेना दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल बने हैं। वह पदभार ग्रहण करने की तारीख से दिल्ली के उपराज्यपाल होंगे। इससे पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के चैयरमैन थे। उन्होंने 27 अक्तूबर 2015 को अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

नए एलजी की नियुक्ति पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नवनियुक्त उपराज्यपाल महोदय विनय कुमार सक्सेना जी का दिल्ली की जनता की तरफ से मैं हार्दिक स्वागत करता हूं। दिल्ली की बेहतरी के लिए उन्हें दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की तरफ से पूर्ण सहयोग मिलेगा।


More Related Posts

Scroll to Top