बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा का दौर जारी, बुधवार को पूरे देश में भाजपा का धरना

पश्चिम बंगाल में विधान सभा चुनाव परिणाम आने के बाद रविवार से ही लगातार हिंसा जारी है। मंगलवार को भी हिंसा की घटनाएं नहीं रुकीं और राज्य के अलग-अलग हिस्सों से उपद्रव की खबरें आती रहीं। भाजपा का आरोप है की हिंसा में उसके 10 से ज्यादा कार्यकर्ताओं मारे जा चुके है, हजारो लोग अपने घरों से पलायन कर चुके है, कई के घर एवं दुकान लुटे एवं जलाये जा चुके है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को फोन कर हिंसा पर चिंता जताई और इसे रोकने के लिए कदम उठाने को कहा। इसके बाद बंगाल की कार्यवाहक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार शाम अपने आवास पर राज्य के आला अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) व कोलकाता के पुलिस कमिश्नर समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

ऐसी सम्भावना जताई जा रही है की बुधवार को ममता बनर्जी के शपथ लेने के बाद शायद हिंसा थम जाए|

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों की निंदा करते हुए इसे देश विभाजन के समय की हिंसा सरीखा बताया।

नड्डा ने दक्षिण 24 परगना तथा कोलकाता के बेलेघाटा में हिंसा के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके परिवार वालों से मुलाकात की। इस दौरान नड्डा के साथ भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव एवं कैलाश विजयवर्गीय समेत प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी मौजूद थे। बंगाल में हिंसा के खिलाफ भाजपा बुधवार को पूरे देशभर में धरना देगी।

बीरभूम जिले के नानूर से भाजपा उम्मीदवार तारक साहा की पोलिंग एजेंट बनी दो महिला कार्यकर्ताओं से टीएमसी के लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमु्ख रेखा शर्मा बुधवार को बंगाल आ रही हैं और वह टीम के सदस्यों के साथ पीडि़त महिलाओं से मुलाकात करेंगी।


More Related Posts

Scroll to Top