WhatsApp ने अपनी प्राइवेसी पालिसी को बदल दिया है जो 8 फरवरी से लागु होगा और यदि आप इस बदले हुए प्राइवेसी पालिसी यानी डाटा सुरक्षा की नीति से सहमत नहीं होते है तो आप 8 फरवरी के बाद WhatsApp का उपयोग नहीं कर पायेंगें|
बदले प्राइवेसी पालिसी के बाद व्हाट्सऐप अब उपभोक्ता का डाटा फेसबुक के साथ साझा करेगा| जब Facebook ने WhatsApp को ख़रीदा था तभी से इसकी आशंका जताई जा रही थी|
व्हाट्सऐप द्वारा उपभोक्ताओं की निजीता एवं डाटा सुरक्षा को लेकर किए जा रहे इस मनमानी के बाद भारी संख्या में लोग दुसरे मैसेजिंग ऐप जैसे Signal एवं Telegram की तरफ बढ़ रहे है|
Signal भी WhatsApp की तरह ही एक मैसेजिंग ऐप है तथा डाटा सुरक्षा एवं उपभोक्ताओं की निजीता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है| यहां तक की खुद सिग्नल तक को पता नहीं चलता है की उसका कौन सा उपभोक्ता किसको मैसेज कर रहा है| इसी निजीता के चलते पुरे विश्व में पत्रकार, बुद्धिजीवी तथा इंटेलिजेंस से जुड़े लोग बड़े स्तर पर सिग्नल ऐप का उपयोग करते है|
व्हाट्सऐप द्वारा प्राइवेसी पालिसी बदलने के बाद टेस्ला के सीईओ एवं विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों में शामिल एलोन मस्क ने ट्विट करके सिग्नल उपयोग करने की बात कही| उसके बाद बड़ी संख्या में पुरे विश्व में लोगों ने सिग्नल ऐप डाउनलोड किया| इस अप्रत्याशित डाउनलोड से सिग्नल के सर्वर पर कुछ देर के लिए दिक्कत भी आ गयी|
Use Signal
— Elon Musk (@elonmusk) January 7, 2021
Signal के साथ साथ Telegram के उपभोक्ताओं की संख्या में भी भारी हुई है|
शनिवार को Signal एवं Telegram दोनों ट्विटर पर ट्रेंड्स कर रहे थे|