अगर संसद में नहीं तो विपक्ष कहाँ चर्चा करना चाहता है: अनुराग ठाकुर

संसद में विपक्ष का हंगामा लगातार जारी है| आज (बुधवार) को भी विपक्षी सांसदों द्वारा संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है| जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाई कई बार स्थगित की जा चुकी है|

बुधवार को विपक्ष के नेताओ की बैठक के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने सरकार एवं प्रधानमंत्री पर हमले किये| उन्होंने सरकार पर उनकी फ़ोन में हथियार डालने का आरोप लगाया|

उधर सरकार की तरफ से विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए सुचना एवं प्रसारण तथा खेल एवं युवा मामलो के मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा की सरकार तो सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष ही चर्चा से भाग रहा है| उन्होंने पूछा की अगर संसद में नहीं तो विपक्ष कहाँ चर्चा करना चाहता है?

अनुराग ठाकुर ने कहा की विपक्ष की ओर से कभी स्पीकर पर, कभी मंत्रियों पर और अब तो प्रेस गैलरी तक कागज फेंके जा रहे हैं, अधिकारीयों तक को कम नहीं करने दिया जा रहा है। मंत्री को सदन में स्टेटमेंट नहीं देने दिया जाता, मंत्री के हाथ से कागज फाड़कर फेंक दिए जाते हैं। विपक्ष देश के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा। अनुराग ठाकुर ने कपूछा की आखिर विपक्ष सदन की इज्जत को तार-तार क्यों कर रहा है? क्या विपक्ष के पास चर्चा के लिए विषय नहीं है?

 


More Related Posts

Scroll to Top