विश्व बैंक के प्रमुख डेविड मालप्स ने चेतावनी दी है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष वैश्विक मंदी का कारण बन सकता है क्योंकि खाद्य, ऊर्जा और उर्वरकों की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन में कोविड के कारण लॉकडाउन से मंदी की चिंताएं बढ़ा रही है।
श्री मालप्स ने आज बताया कि जर्मनी, यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण मंदी से जूझ रहा है। श्री मालप्स ने कहा कि विकासशील देश भी उर्वरक, खाद्य पदार्थ और ऊर्जा की कमी से प्रभावित हो रहे हैं। विश्व बैंक ने आने वाले दिनों में विश्व अर्थव्यवस्थाओं के बढ़ते जोखिम पर नई चेतावनी जारी की है।
इससे पहले पिछले महीने विश्व बैंक ने इस वर्ष के लिए वैश्विक आर्थिक विकास दर एक प्रतिशत कम करके तीन दशमलव दो प्रतिशत कर दी थी।