केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया है| भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1984 बैच के अधिकारी 60 वर्षीय संजय कुमार मिश्रा 18 नवम्बर 2020 को सेवानिवृत होने वाले थे|
संजय कुमार मिश्रा को 19 नवम्बर 2018 को 2 साल के लिए प्रवर्तन निदेशालय का निदेशक नियुक्त किया गया था| शुक्रवार को वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग द्वारा एक आदेश जारी कर 2018 में जारी उनके नियुक्ति के आदेश में एक संषोधन किया गया है तथा उनके कार्यकाल को 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया गया है| अब संजय कुमार मिश्रा 18 नवम्बर 2021 तक प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक बने रहेंगे|
प्रवर्तन निदेशालय एक केन्द्रीय जाँच एजेंसी है जो दो केन्द्रीय कानूनों धन शोधन निवारण अधिनियम Prevention of Money Laundering Act (PMLA) एवं विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम Foreign Exchange Management Act (FEMA) को लागु करती है| इन कानूनों को मनी लॉन्ड्रिंग, आतंक के वित्तपोषण, काले धन और हवाला या अवैध वित्तीय लेनदेन को रोकने के लिए बनाया गया है|
