ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार दी कपिल शर्मा शो की मसहुर कॉमेडियन भारती सिंह एवं उनके पति हर्ष लिम्बाचिया को सोमवार को मुंबई की एक अदालत ने जमानत दे दिया|
शनिवार को सुबह NCB की एक टीम ने मुंबई की अंधेरी में स्थित भारती सिंह के अपार्टमेंट पर छापा मारा तथा भारती सिंह एवं उनके पति हर्ष लिम्बचिया को पूछ ताछ के लिए NCB के कार्यालय लाया गया|
बाद में भारती सिंह एवं उनके पति हर्ष लिम्बचिया दोनों को NCB ने गिरफ्तार कर लिया|
दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया तथा अदालत ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था|
NCB का कहना है की भारती सिंह का नाम ड्रग्स पेडलर से पूछताछ में सामने आया था| छापा में NCB ने भारती सिंह के घर से थोड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद दिया है|