प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद का दौरा किया। इसके बाद हैदराबाद पहुंचे जहाँ भारत बायोटेक द्वारा विकसित किये जा रहे कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी ली |
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया।मैं उनके इस कार्य हेतु किये जा रहे प्रयास के लिए टीम की सराहना करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए उनके साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।”
At the Bharat Biotech facility in Hyderabad, was briefed about their indigenous COVID-19 vaccine. Congratulated the scientists for their progress in the trials so far. Their team is closely working with ICMR to facilitate speedy progress. pic.twitter.com/C6kkfKQlbl
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2020
Visited the Zydus Biotech Park in Ahmedabad to know more about the indigenous DNA based vaccine being developed by Zydus Cadila. I compliment the team behind this effort for their work. Government of India is actively working with them to support them in this journey. pic.twitter.com/ZIZy9NSY3o
— Narendra Modi (@narendramodi) November 28, 2020
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैक्सीन के विकास और विनिर्माण की प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा के लिए 3 शहरों की यात्रा पर है। अहमदाबाद में जायडस बायोटेक पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक एवं पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का भ्रमण करेंगे।
कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत के निर्णायक दौर में प्रवेश करने के साथ, प्रधानमंत्री के इन संयंत्रों के भ्रमण और वैज्ञानिकों के साथ विचार-विमर्श से तैयारियों व चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में जानकारियां लेने और देश के नागरिकों के टीकाकरण के भारत के प्रयासों का रोडमैप तैयार करने में सहायता मिलेगी।
नोट- लेख अपडेट किया गया है |