उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्वादशी के दिन गोरखनाथ मंदिर में आंवले के पेड़ के नीचे प्रसाद ग्रहण कर एकादशी व्रत का पारायण किया| मंदिर की परंपरा है कि एकादशी का पारण भक्त आंवले के पेड़ के नीचे बने भोजन से करते हैं|
कार्तिक शुक्ल एकादशी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व्रत करते हैं| अगले दिन आंवले के पेड़ के नीचे पारण करते हैं| मान्यता है कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठने और भोजन करने से समस्त रोगों का नाश होता है|
मुख्यमंत्री योगी ने ट्विट कर कहा आज द्वादशी के पावन दिन श्री @GorakhnathMndr, गोरखपुर के परिसर में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त कर मन असीम शांति की अनुभूति कर रहा है। महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ जी की कृपा से हम सभी अभिसिंचित हों। सभी प्राणियों में सौहार्द हो।
आज द्वादशी के पावन दिन श्री @GorakhnathMndr, गोरखपुर के परिसर में स्थित आंवला वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त कर मन असीम शांति की अनुभूति कर रहा है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 26, 2020
महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ जी की कृपा से हम सभी अभिसिंचित हों।
सभी प्राणियों में सौहार्द हो। pic.twitter.com/Y9lzpCKs4I