प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारत की अग्रिम सीमा पोस्ट लोंगेवाला में जवानों के साथ दिवाली मनाई, उनसे बातचीत की और उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी दिवाली तभी पूर्ण होती है जब वह जवानों के साथ होते हैं, चाहे वह बर्फ से ढके पहाड़ हों या रेगिस्तान। उन्होंने सीमा पर तैनात सशस्त्र सैन्य बलों को देश के हर एक नागरिक की तरफ से शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने जवानों की माताओं और बहनों को भी शुभकामनाएं देते हुए उनके त्याग के लिए उनका अभिनंदन किया। देशवासियों की तरफ से सशस्त्र बलों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके साथ 130 करोड़ भारतीय पूरी दृढ़ता के साथ खड़े हैं।
Every year, I cherish spending Diwali with our security forces. It is a way of reaffirming our solidarity with them, as they bravely protect the nation and ensure our country can scale new heights of progress.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020
Here are some glimpses from Longewala today. pic.twitter.com/hhtj4S7Gyp
प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि आज के समय में वही राष्ट्र सुरक्षित है जिसके पास हमलावरों और घुसपैठियों का मुकाबला करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि आज भले ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग और साझेदारी में बड़ा बदलाव आया है लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए की सुरक्षा की कुंजी सतर्कता है। प्रसन्नता सजगता पर निर्भर करती है और सशक्त होने का आभास विजय के लिए आत्मविश्वास है।
<
Some more glimpses from Longewala earlier today. pic.twitter.com/aZQaRHTlxi
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020
प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत की नीति बहुत स्पष्ट है। आज का भारत समझ और पारस्परिक अस्तित्व में विश्वास रखता है लेकिन अगर हमारे धैर्य की परीक्षा ली जाएगी तो हम उसी भाषा में बराबरी से जवाब देंगे।
<
Laid a wreath at the war memorial at Longewala, Rajasthan. pic.twitter.com/ULt7estyb2
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020
उन्होंने कहा कि आज का विश्व मानता है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों से किसी भी तरह का समझौता करने वाला नहीं है। ऐसा भारत की बढ़ती क्षमता और दृढ़ता से संभव हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को मजबूती से रख पाता है तो सिर्फ इसलिए क्योंकि भारत के सशस्त्र सैन्य बलों ने सुरक्षा का वातावरण बनाया है। भारत की सैन्य शक्ति के चलते ही आज भारत किसी के साथ आमने-सामने की बातचीत करने में सक्षम हुआ है। आज भारत आतंकवाद को पनाह देने वालों को उनके घर में घुसकर सबक सिखाता है।
Interacted with our air warriors and brave soldiers and security personnel at Jaisalmer. pic.twitter.com/oZA9ivar2p
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020
भारत विस्तारवादी सोच वाली ताकतों का मुकाबला करने के मामले में एक मजबूत आवाज बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि विस्तारवाद 18वीं सदी की प्रवृत्ति का प्रतीक है और इस मानसिक विकार से वर्तमान में समूचा विश्व परेशान है।
India is proud of our forces, who protect our nation courageously. https://t.co/3VyP0WusDf
— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020