भारतीय रेल ने अकेले यात्रा कर रही महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन 'मेरी सहेली' शुरू किया है| इस पहल के तहत ट्रेन प्रारंभ होने वाले स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल की महिला पुलिसकर्मी ट्रेन यात्रा कर रही महिलाओ के सीट पर जाकर बात करेंगी तथा उन्हें सुरक्षा को लेकर जागरूक करेंगी|
???? भारतीय रेल ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन 'मेरी सहेली' ???????? शुरू किया
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) October 29, 2020
इस अभियान के तहत ????????♀️ सुरक्षाकर्मी महिला यात्रियों को सीट पर जाकर जागरुक करेंगी
किसी भी समस्या के लिए महिलाएं ???????? 'मेरी सहेली' टीम से बात ????️ और 182 पर कॉल ???? कर सकती हैं
???? https://t.co/NvpgoqwO7k pic.twitter.com/CL2Ae4TJHj
ये महिला सुरक्षाकर्मी महिला यात्रियों को बतायेंगी की उन्हें यात्रा के दौरान क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए साथ ही किसी भी समस्या के लिए महिलाएं 'मेरी सहेली' टीम से बात और 182 पर कॉल कर सकती हैं|
'मेरी सहेली' टीम की महिला सुरक्षाकर्मी महिला यात्रियों की केवल सीट नंबर नोट करेंगे तथा यात्रा के दौरान उन स्टेशनों पर जहाँ ट्रेन का ठहराव है वहां के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दल को प्रदान कर दिया जायेगा ताकि वह यात्रियों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ साथ अगर जरुरत हो तो उनसे बात भी करेंगे|
ट्रेन के साथ यात्रा कर रहे RPF के जवान सभी डिब्बो में चिन्हित इन सीटो पर विशेष ध्यान देंगे| यात्रा समाप्त होने पर RPF की दल उन महिला यात्रियो का फीडबैक भी लेगा तथा आगे उसकी समीक्षा और अगर जरुरी सुधर के लिए ऊपर भेजा जायेगा| यदि यात्रा के दौरान मेरी सहेली पर कोई कॉल आता है तो उसकी वरिष्ठ अधिकारी के स्तर पर निगरानी की जाएगी|
'मेरी सहेली' पहल की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे में किया गया था| अब इसे रेलवे के सभी जोनो में प्रारंभ कर दिया गया है|