पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गयी है| कुछ समय से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज चल रहे परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने मंत्रीमंडल से इस्तीफा दे दिया है|
शुभेन्दु अधिकारी का इस्तीफा देना ममता बनर्जी एवं तृणमूल कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है| शुभेन्दु अधिकारी को ममता बनर्जी का दाहिना हाथ तथा सरकार में नंबर दो माना जाता है| लेकिन ममता बनर्जी के भतीजे एवं सांसद अभिषेक बेनर्जी एवं चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी में दखल से नाराज थे|

शुभेन्दु अधिकारी की पश्चिम बंगाल की 50 से 60 विधानसभा सीटो पर सीधी पकड़ बताई जाती है| जिस नंदीग्राम आन्दोलन के बाद ममता बनर्जी सत्ता में आयी और मुख्यमंत्री बनी, उस आंदोलन के पीछे शुभेन्दु अधिकारी ही थे| उन्ही की रणनीति थी|
कुछ दिनों से शुभेन्दु अधिकारी के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की खबरे आ रही थी| अगर वह भाजपा में शामिल होते है तो यह बंगाल की राजनीति में बहुत बड़ा उलटफेर कर सकता है| इससे सीधे 50 से 60 सीटो पर भाजपा की स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी|