अमेरिकी मीडिया के अनुसार हार के बावजूद अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दुसरे कार्यकाल की तैयारी में लग गया है|
हालाँकि अभी तक अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में विजेता की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुआ है लेकिन सभी मीडिया हाउसों ने कांटे की इस टक्कर में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन को विजेता घोषित कर दिया है| लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने अभी तक अपनी हार स्वीकार नही किया है| मतगणना में धांधली का आरोप लगते हुए ट्रम्प ने चुनाव नतीजो को मानने से इंकार कर दिया है| ट्रम्प का कहना है की वह चुनाव जित गये है तथा वह चुनाव में धांधली को स्वीकार नही करेंगे|
राष्ट्रपति ट्रम्प की टीम कई राज्यों में चुनाव नतीजो को अदालतों में चुनौती दे रही है|
उधर राष्ट्रपति ट्रम्प के व्यापार सलाहकार पीटर नवर्रोव ने फॉक्स बिज़नेस नेटवर्क को बताया की हम वाइट हाउस में यह मानकर चल रहे है की दूसरा कार्यकाल मिलेगा और उसी के अनुसार आगे बढ़ रहे है|
पीटर नवर्रोव ने कहा की हम चाहते हैं सत्यापित करने योग्य मतपत्र, प्रमाणित मतपत्र और गवाहों द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्रों के माध्यम से लगाये जा रहे धोखाधड़ी के आरोपों की बढ़ती संख्या की जांच हो।