‘लव जिहाद’ के विरुद्ध कानून बनाएगी योगी सरकार

जौनपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा किया की प्रदेश में लव जिहाद के बढ़ते घटनाओ पर रोक लगाने के लिए उनकी सरकार कानून बनाएगी|

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा की इलाहबाद उच्च न्यायालय ने दो दिन पहले दिए अपने फैसले में कहा है की सिर्फ शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करना उचित नहीं है| इसलिए सरकार भी निर्णय ले रही है की लव जिहाद को सख्ती के साथ रोकने का कम करेंगे| इसके विरुद्ध एक प्रभावी कानून बनायेंगे| छद्म भेस में, चोरी छुपे, नाम छुपा करके जो लोग बहन बेटियों की इज्जत के साथ खिलवाड़ करते है उनको पहले से मेरी चेतावनी की अगर वे सुधरे नही तो रामनाम सत्य है की यात्रा अब निकलने वाली है|

देश में बड़े स्तर पर लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है| जिसमें कई बार लड़के अपनी नाम एवं पहचान बदल कर लडकियों को अपने प्यार के जाल में फसाते है और शादी करने के बाद उसपर अत्याचार करते है और लड़की पर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपनाने का दबाव डालते है| लड़की के मना करने पर उसकी निर्मम हत्या भी कर दी जाती है|

कुछ दिन पहले ही हरियाणा के बल्लभगढ़ में हुई निकिता तोमर की हत्या ने लव जिहाद बढती समस्या की तरफ सबको ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया है| परिवार का कहना है की आरोपी तौसीफ निकिता पर शादी करने एवं धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दबाव डाल रहा थे लेकिन जब लड़की ने मना कर दिया तो तौसीफ ने दिन दहाड़े निकिता को उसकी कॉलेज के बाहर गोली मारकर हत्या कर दिया|   

अकेले उत्तर प्रदेश में ही इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके है| कुछ दिन पहले ही धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म अपना शादी करने वाली एक महिला ने अपने पति एवं उसके घर वालो की प्रताड़ना से अजीज आकर उत्तर प्रदेश विधानसभा के बहार आत्मदाह कर लिया था|

इससे पहले की यह समस्या समाज में नाशुर बन प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा बन जाये इस पर प्रभावी रोक लगाना बहुत जरुरी हो गया है|   


More Related Posts

Scroll to Top