बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार और स्पीकर विजय सिन्हा के बीच तिखी बहस

बिहार विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। विधानसभा के अंदर सीएम नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा के बीच जमकर कहासुनी हो गई। यह पहला मौका था जब मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बिच इस तरह से तिखी नोक झोक देखने को मिली हो।

दरअसल लखीसराय में विधानसभा अध्यक्ष से दुर्व्यवहार के मामले को सदन में बार-बार इस मामले को उठाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्पीकर विजय कुमार सिन्हा पर भड़क गए। आपत्ति जताते हुए नीतीश ने कहा कि आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इस तरह से सदन नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ही मामले को रोज-रोज उठाने का कोई मतलब नहीं। नीतीश ने कहा कि विशेषाधिकार समिति जो रिपोर्ट पेश करेगी, हम उसपर विचार करेंगे। सीएम ने कहा कि हम देखेंगे कि कौन सा पक्ष सही है कौन गलत।

विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से पूछा की आप ही बताइए कैसे चलाएं सदन।

यह पूरा मामला लखीसराय में हुई एक घटना से जुड़ा हुआ है। कुछ दिन पहले लखीसराय में सरस्वती पूजा के दौरान पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया था। युवक पर कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने का आरोप था। कथित तौर पर गिरफ्तार व्यक्ति स्पीकर विजय सिन्हा का करीबी है। स्पीकर का कहना है कि इस घटना में पुलिस खानापूर्ति कर रही है और जानबूझ कर उसे फंसाया जा रहा है।

 


More Related Posts

Scroll to Top