रविवार को बैडमिंटन खिलाडी पीवी सिंधू (PV Sindhu) टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत को एक और पदक दिला दिया| ओलिंपिक में पीवी सिंधू का यह दूसरा पदक है। इससे पहले रियो ओलिंपिक 2016 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। दो ओलिंपिक में पदक जितने वाली पीवी सिंधू एक मात्र महिला खिलाडी है| वह पहलवान सुशील कुमार के बाद ऐसा करने वाली दूसरी भारतीय बनीं।

वह टोक्यो ओलिंपिक के बैडमिंटन विमेंस सिंगल्स में तीसरे स्थान पर रही। विश्व चैंपियन और रियो ओलिंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू ने चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 हराकर महिला सिंगल्स का कांस्य पदक जीता।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ़ोन पर बात कर सिंधू को बधाई दी|
कांस्य पदक जितने के बाद सिंधू ने कहा, की 'मैं काफी खुश हूं, क्योंकि मैंने इतने वर्षो तक कड़ी मेहनत की है। मेरे अंदर भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा था। मुझे खुश होना चाहिए कि मैंने कांस्य पदक जीता या दुखी होना चाहिए कि मैंने फाइनल में खेलने का मौका गंवा दिया। मैं सातवें आसमान पर हूं। मैं इस लम्हे का पूरा लुत्फ उठाऊंगी। मेरे परिवार ने मेरे लिए कड़ी मेहनत की है और काफी प्रयास किए, जिसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। मेरे देश के लिए पदक हासिल करना गर्व का क्षण है।'