दानापुर में बड़ा हादसा - पीपा पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, नौ लोगों की मृत्यु

शुक्रवार सुबह बिहार की राजधानी पटना के दानापुर (Danapur) में एक बहुत बड़ा दुर्घटना हो गया जिसमे नौ लोगो की मृत्यु हो गयी| दानापुर में गंगा नदी पर बने पीपा पुल (Pipa Bridge) से गुजरते हुए एक सवारी गाड़ी फिसलकर गंगा नदी में जा गिरी (vehicle falls into Ganga river from Pipa bridge)। गाड़ी के नदी में गिरते ही हडकंप मच गया| पुल से गुजरने वाले दुसरे लोगों ने प्रशासन को इसकी सुचना दी| आसपास से भी बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये|

जिला प्रशासन द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्‍थानीय गोताखोरों की मदद से अब तक नौ लोगों के शव गंगा नदी से निकाले जा चुके हैं। अभी भी सात से आठ और लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।

करीब तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद गोताखोरों ने गाड़ी को ढूंढ निकाला। गाड़ी को क्रेन के जरिये नदी से बाहर निकाल लिया गया है। कुछ शवों के नदी में बहने की आशंका जाहिर की जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतको के आश्रितों को 4 – 4 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है|

दैनिक जागरण के अनुसार मृतक छपरा जिला के बताये जा रहे है| जानकारी के अनुसार छपरा जिले के अकिलपुर निवासी मदन सिंह के पुत्र राकेश का 21 अप्रैल को तिलक हुआ था। इनका परिवार दानापुर के चित्रकुटनगर में रहता है। पटना में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शादी का कार्यक्रम गांव से हो रहा था। तिलक के बाद मदन सिंह के रिश्तेदार व परिवार के लोग वापस दानापुर आ रहे थे। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार गाड़ी पर अरविंद सिंह, रमाकांत सिंह, गीता देवी, उमाकांत सिंह की पत्नी अनुरागो देवी, उनके पोता-पोती और सरोज देवी सवार थे। उसी गाड़ी पर सुजीत सिंह, मनोज व सिताब राय भी थे। ये दानों किसी तरह जान बचा नदी से निकलने में सफल रहे।


More Related Posts

Scroll to Top