भारत में 140 दिनों के बाद कोरोना के सक्रिय मामले 4 लाख से नीचे

सोमवार को देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 4 लाख से कम होकर 3,96,729 रह गए हैं और यह संख्‍या कुल मामलों का 4.1 प्रतिशत मात्र है। यह पिछले 140 दिनों की अवधि में सबसे कम संख्‍या है| 20 जुलाई, 2020 को देश में कोरोना के सक्रिय मामले 3,90,459 थे।

पिछले 10 दिनों से देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या सक्रिय मामलों से अधिक दर्ज की गई है और पिछले 24 घंटों में भी यह प्रवृत्ति देखी गई है।

देश में 24 घंटे के दौरान 32,981 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए और 39,109 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों और नए मामलों के बीच के इस अंतर 6,128 से पिछले 24 घंटे की अवधि में कुल सक्रिय केस लोड में 6,519 की कमी आई है।

देश में पिछले 7 दिनों में प्रति 10 लाख की आबादी में पाए गए नए मामले विश्‍व में सबसे कम हैं और पिछले 7 दिनों में यह संख्‍या 182 मरीज प्रति 10 लाख आबादी रही है।

 


More Related Posts

Scroll to Top