कोरोना टीकों की पहली खेप पुणे से रवाना, सरकार ने दिया 1.65 करोड़ डोज का ऑर्डर

मंगलवार तडके कोरोना टीकों की पहली खेप पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया की फैक्ट्री से दिल्ली एवं चेन्नई के लिए रवाना हो गयी|

पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच विशेष रूप से बने कंटेनरों में रखकर हवाईअड्डे पहुचाया गया जहाँ से स्पाइस जेट एवं गो एयर से दिल्ली एवं चेन्नई के लिए रवाना कर दिया गया| खुद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पूरी एवं स्पाइस जेट के सीईओ अजय सिंह ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी|

कोरोना टीकों के डिब्बों पर भारतीय परंपरा के अनुसार सबके रोगमुक्त रहने की कामना करते हुए ‘सर्वे सन्तु निरामयाः’ लिखी गई है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया एवं भारत बायोटेक को 1.65 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज को खरीदने का ऑर्डर दे दिया| सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से कोविशील्ड के 1.10 करोड़ डोज तथा भारत बायोटेक से कोवैक्सीन के 55 लाख डोज का ऑर्डर दिया गया है|

16 जनवरी से पुरे देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो जायेगा|

 


More Related Posts

Scroll to Top