कपिल मिश्रा एकबार फिर सोशल मीडिया पर किए ट्रेंड्स, विरोधियों ने साधा निशाना तो समर्थकों ने दिया करारा जबाब

भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा एकबार फिर सोशल मीडिया पर छाए रहे तथा उनके विरोधी एवं समर्थक आपस में जूझते रहे|

वामपंथी बुद्धिजीवी एवं मीडिया का एक धडा बार बार सोशल मीडिया पर कपिल मिश्रा के खिलाफ अभियान चलाता रहता है|

अमेरिका में हुए हंगामे के बाद जिस तरह से ट्विटर एवं फेसबुक ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अकाउंट को बंद कर दिया उसके बाद भारत में भी वामपंथी लोगों ने कपिल मिश्रा के खिलाफ एकबार फिर सोशल मीडिया पर अभियान शुरू कर दिया|

इसके बाद कपिल मिश्रा के समर्थक भी खुल कर मैदान में आ गए तथा #IStandWithKapilMishra ट्रेंड्स करने लगा|

 


More Related Posts

Scroll to Top