राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस (Porn Case) की जाँच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (Mumbai Police Crime Branch) ने शुक्रवार को राज कुंद्रा की पत्नी फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का बयान दर्ज किया| पुलिस की एक टीम शिल्पा शेट्टी के बंगले पर पहुची थी तथा लगभग पांच घंटे बाद बंगले से वापस गयी|
पुलिस सूत्रों का कहना है की वह शिल्पा शेट्टी से यह जानना चाहते है की उन्हें अपने पति राज कुंद्रा के इन धंधो के बारे में जानकारी थी या नहीं|
उधर शुक्रवार को ही अदालत ने राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत को मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया|
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा राज कुंद्रा एवं उनकी कंपनियों के बैंक स्टेटमेंट से पुरे मनी ट्रेल का पता लगाने में लगी है ताकि इस अपराध से जुड़े पुरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके|