प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 10 दिसंबर को नए बनने वाले संसद भवन का शिलान्यास करेंगे| इसके साथ ही 100 वर्ष पुराने वर्तमान संसद भवन के समीप ही नए संसद भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जायेगा| इसकी जानकारी खुद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने दिया|
लोकसभा अध्यक्ष ने ट्विट कर कहा की यह सौभाग्य व गर्व का अवसर है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी 10 दिसंबर को संसद के नए भवन का भूमि पूजन करेंगे। इसका निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद का सत्र नए भवन में आहूत किया जाएगा।
यह सौभाग्य व गर्व का अवसर है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi 10 दिसंबर को संसद के नए भवन का भूमि पूजन करेंगे। इसका निर्माण कार्य अक्टूबर 2022 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है। देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संसद का सत्र नए भवन में आहूत किया जाएगा। #NewParliament pic.twitter.com/XFIeCflYHd
— Om Birla (@ombirlakota) December 5, 2020
970 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चार मंजिल के संसद भवन का कुल निर्मित क्षेत्र लगभग 64,500 वर्ग मीटर है। यह वर्तमान भवन से 17,000 वर्ग मीटर अधिक है।
नए संसद (#NewParliament) भवन में लोक सभा कक्ष भूतल में होगा, जिसमें 888 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। राज्य सभा कक्ष में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। संयुक्त बैठकों के दौरान, कक्ष में 1272 सदस्य बैठ सकेंगे।
नए भवन के निर्माण के बाद भी पुराने भवन का उपयोग जारी रहेगा। दोनों भवन एक-दूसरे के पूरक के रूप में कार्य करेंगे। पूरे निर्माण कार्य में मौजूदा भवन की ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा।
Hon’ble Prime Minister, Shri @narendramodi will perform Bhumi pujan of the new Parliament building on 10 December. Construction work is likely to be completed by October 2022. On 75th anniversary of our Independence, Session will be held in the new Parliament. #NewParliament pic.twitter.com/bHiqASizPx
— Lok Sabha Speaker (@loksabhaspeaker) December 5, 2020