केंद्र सरकार ने शुकवार को स्पष्ट किया है कि उसने पांच सितम्बर को नीट परीक्षा NEET के आयोजन से संबंधित कोई नोटिस जारी नहीं किया है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने कहा है कि नीट परीक्षा आयोजित करने की तारीख के लिए विभिन्न पक्षों के साथ विचार-विमर्श चल रहा है। एजेंसी ने यह भी कहा है कि सभी संबंधित लोगों को एनटीए द्वारा नीट परीक्षा की तारीख की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए इसके सरकारी वेबसाइट www.nta.ac.in और https://ntaneet.nic.in पर ही विश्वास करना चाहिए।