NEET (UG) 2021 परीक्षा के तारीख की घोषणा, मंगलवार से आवेदन शुरू

केंद्र सरकार ने नीट (यूजी) 2021 (NEET (2021)) के परीक्षा के आयोजन के तिथि की घोषणा कर दी है| कोरोना नियमों के पालन के साथ इस बार देश भर में नीट (यूजी) परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर, 2021 को किया जाएगा।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 13 जुलाई को शाम 5 बजे से एनटीए की वेबसाइट (वेबसाइटों) के माध्यम से शुरू होगी।

पहले यह परीक्षा 1 अगस्त, 2021 को होने वाली थी। कोरोना नियमों के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए, परीक्षा केंद्र वाले शहरों की संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। वहीं परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 2020 में बनाई गई 3862 केंद्रों से और बढ़ाई जाएगी।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्र में सभी उम्मीदवारों को फेस मास्क प्रदान किया जाएगा। प्रवेश और निकास के दौरान चरणबद्ध टाइम स्लॉट, संपर्क रहित पंजीकरण, पर्याप्त स्वच्छता, सामाजिक दूरी के साथ बैठने आदि को भी सुनिश्चित किया जाएगा। सामान्य स्थानों के अलावा, परीक्षा से पहले और इसके बाद सभी फर्नीचर व फिक्स्चर्स और सीटों को सैनिटाइज किया जाएगा। परीक्षा कक्ष/हॉल में पर्याप्त हवा आने व जाने के लिए खुली खिड़कियां और पंखे होंगे।

 


More Related Posts

Scroll to Top