देश का कानून सर्वोच्च है और ट्विटर को उसका पालन करना ही होगा- अश्विनी वैष्णव

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने मंत्रियों के विभागों में किये गए व्यापक बदलाव के बाद गुरुवार सुबह से सभी ने अपने नए मंत्रालयों में कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।

इस पूरे मंत्रिमंडल में हुए फेर बदल में एक बड़ा दायित्व पहली बार मंत्री बने ओड़िसा से भाजपा के राज्यसभा सांसद पूर्व आईएएस (1994) अधिकारी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निजी सहायक रहे अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) को दिया गया है| उन्हें रेल मंत्रालय के साथ-साथ संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी का भी मंत्री बनाया गया है।

गुरुवार सुबह उन्होंने पहले रेलवे फिर संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला| खुद ट्विट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी| ट्विटर विवाद पर उन्होंने कहा की देश का कानून सर्वोच्च है और ट्विटर को उसका पालन करना ही होगा|

 


More Related Posts

Scroll to Top