देश में कोरोना से खतरा अभी टला नहीं, एहतियाति उपायों में किसी तरह की ढील नहीं

केंद्र सरकार ने कोरोना के खिलाफ एहतियाति उपायों में किसी तरह की ढील नहीं देने की अपील करते हुए कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय में संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन में मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोविड नियमों की अनदेखी पर की गई टिप्‍पणी का जिक्र करते हुए यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में भीड-भाड वाली जगहों पर लोगों द्वारा कोरोना नियमो का पालन नहीं करने और बिना मास्‍क लगाये घूमने की जो तस्‍वीरें तथा वीडियो सामने आए हैं उस पर प्रधानमंत्री ने गहरी चिंता जताई है।

अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्रियों से कहा है कि हमारा काम लोगों में डर पैदा करना नहीं बल्कि उनसे पूरी सावधानी बरतने का अनुरोध करना है ताकि आने वाले समय में हम इस महामारी से निजात पा सकें। महामारी की वर्तमान स्थिति पर अग्रवाल ने कहा कि देश में कोरोना के दैनिक मामले लगातार कम हो रहे हैं और पिछले सात-आठ सप्‍ताह से स्‍वस्‍थ होने वालों की दर भी बढ रही है। उन्‍होंने कहा कि सात मई को कोरोना के मामले करीब चार लाख 14 हजार के उच्‍चतम स्‍तर तक पहुंच गये थे लेकिन उसके बाद से इनमें लगातार कमी आ रही है।

महाराष्ट्र एवं केरल कोरोना की स्थिति अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है|

 


More Related Posts

Scroll to Top